फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक की पत्नी के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक की पत्नी के साथ रेप, मामला दर्ज
विज्ञापन

गुरदासपुर। सैनिक की पत्नी के साथ दुराचार करने वाले आरोपी के खिलाफ भैनी मीया खां पुलिस ने केस दर्ज लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
पीड़िता ने पुलिस स्टेशन भैणी मीयां खां में दी रिपोर्ट में बताया कि उनका पति सैनिक है। वह अपने बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। पीड़िता ने बताया कि तीन माह पूर्व आरोपी रणजीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गांव चक्क शरीफ उसके घर आया। उसके 6 वर्षीय बेटे की हत्या कर देने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया और उसके फोटो खींच लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके अश्लील फोटो की आड़ में उसके साथ रेप करता रहा। विरोध करने पर उसने उसकी फोटो उसके पति और कुछ अन्य रिश्तेदारों के मोबाइल पर डाल दी। पुलिस ने आरोपी रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें