20 साल के युवक से कुकर्म, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना नरोट जैमल सिंह में 20 साल के युवक से दुराचार करने वाले बमियाल के युवक पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी कुलदीप शर्मा को कुकर्म समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
थाना नरोट जैमल सिंह में तैनात एसआई राकेश कुमार ने बताया कि वह 14 अगस्त की शाम बमियाल के चांदनी चौक में गश्त पर थे। युवक ने वहां आकर पुलिस पार्टी को बताया कि वह जेएंडके में किसी फैक्ट्री में काम करता है। उसके साथ ही फैक्ट्री में काम करने वाला गांव बमियाल निवासी कुलदीप शर्मा उसके घर आया और जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर कुलदीप ने उसे गालियां निकाली और जबरदस्ती कुकर्म किया। जाते वक्त आरोपी ने युवक को जान से मारने की धमकियां दीं। एसआई राकेश ने बताया कि युवक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।