फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं लग पाया कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन। जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा नौशहरा पन्नूआ में एचडीएफसी बैंक में दाखिल होकर 37 लाख, 72 हजार, 610 रुपये की राशि लूटने के मामले में पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। हालांकि बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस तीन दिशाओं में छापे मारकर आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। चार लोगों को राउंडअप करके पूछताछ भी की गई, लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को बैंक में हुई लूट के मामले में डीएसपी मनिदरपाल सिंह की अगुवाई में बनाई गई टीम द्वारा चार लोगों को राउंडअप करने के बाद बैंक के गार्ड जगरूप सिंह के भी बयान दर्ज किए गए। हालांकि बैंक मैनेजर अशीष अरोड़ा के बयानों पर थाना सरहाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि बैंक में तैनात महिला कैशियर किरनदीप कौर के गले से सोने की चेन व दो मोबाइल भी छीन लिए गए। लुटेरों द्वारा मोटरसाइकिल का प्रयोग किया था। लूट के बाद लुटेरे गांव नंदपुर, सरहाली मंड, लौहका के माध्यम से कस्बा फतेहाबाद की ओर भागे बताए जा रहे हैं। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जांच में सामने आया है कि बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड जगरूप सिंह के पास प्वाइंट 12 बोर की निजी राइफल थी, जिसे लुटेरे साथ ले गए। सुरक्षा गार्ड जगरूप सिंह की ओर लूट के बाद भी शोर न मचाया जाना चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
जांच में यह भी सामने आया है महिला कैशियर किरनदीप कौर के साथ एक अन्य महिला कर्मी कर्मजीत कौर भी तैनात थी। लुटेरों ने बैंक में मौजूद ग्राहक सुच्चा सिंह का मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया था। हालांकि लूट के बाद भागते समय उक्त फोन लौटा दिया। पुलिस का मानना है कि बैंक में भले ही तीन लुटेरे दाखिल हुए, लेकिन बैंक के आसपास भी रेकी की गई हो सकती है। डीएसपी मनिदरपाल सिंह ने बताया कि अभी विभिन्न पहलुओं पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें