संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बार्डर सिक्योरिटी फोर्स ने सोमवार को दोपहर पाकिस्तान की सीमा से करीब आधा किलोमीटर पहले स्थित गांव नेष्टा के एक खेत से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ के अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के बाद बरामद ड्रोन लोकल पुलिस के हवाले कर दिया है।
बीएसएफ प्रवक्ता ने यह जानकारी 30 अक्टूबर की शाम जारी की है। प्रवक्ता मुताबिक बल की टुकड़ी सोमवार सुबह सीमांत जिले के गांव नेष्टा के इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित किसी खेत में ड्रोन की सूचना मिली तो जवानों ने गांव के बाहरी क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया। दोपहर करीब 12.10 बजे बल के जवानों को गांव की सीमा से सटे एक खेत में क्वाडकॉप्टर (असेंबल्ड) ड्रोन मिला। जिसे कब्जे में लेने के बाद बीएसएफ ने आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया।