अमृतसर। बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने भारत-पाक सीमा अटारी पर फेंसिंग के पार एक खेत से दो होलो पंप के अंदर कुछ संदिग्ध पदार्थ पकड़े हैं। इन होलो पाइप और वहां निकट ही कुछ ईंटों के खाकों की जांच के दौरान 3 किलो 870 ग्राम नारकोटिक्स हेरोइन बरामद किए। अमृतसर सेक्टर में तैनात बीएसएफ की 183 की किसान गार्ड पार्टी ने बरामदगी 28 मई को की। घटना के वक्त किसान खेत में ट्रैक्टर से खेती कर रहा था। यह जानकारी हेडक्वार्टर पंजाब फ्रंटियर बीएसएफ जालंधर के प्रवक्ता ने दी।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि 8 मई की सुबह किसान गार्डन पार्टियां फेंसिंग के पार खेतों की निगरानी कर रहीं थी। इस दौरान किसान अपने-अपने खेतों में काम कर रहे थे। बीएसएफ की एक किसान गार्ड पार्टी ने एक खेत में कुछ संदिग्ध दिखाई देने पर जांच की तो उन्हें वहां उन्हें जमीन से बाहर दो होलो पाइप मिले। इनमें संदिग्ध नारकोटिक्स थे। इसके बाद किसान गार्ड टीम ने इसके आसपास के एरिया की सर्च की तो वहां से उन्हें 8 ईंटों की कैविटी मिली, जिसमें नारकोटिक्स रखा गया था। इस तरह बीएसएफ ने फेंसिंग पार खेत से 3.870 किलो नारकोटिक्स बरामद किए।