फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ ने पकड़े हेरोइन के चार पैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को पाक तस्करों द्वारा बैटरी में डालकर भेजे हेरोइन के चार पैकेट को बीएसएफ व एसटीएफ के संयुक्त आपरेशन के दौरान पकड़कर पाक तस्करों के इरादों को फेल करके रख दिया है। बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर के अधीन आती बीएसएफ की 89 बटालियन की बीओपी कमालपुर जट्टां के जवानों ने कंटीली तार से पार बीपी 18/15 के पास सरकंडे में पाक तस्करों द्वारा बैटरी में छिपाकर रखे चार पैकेट हेरोइन के बरामद किए।
विज्ञापन

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि एसटीएफ द्वारा किए गए संयुक्त आपरेशन के दौरान उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर पाक तस्करों द्वारा रावी दरिया से थोड़ी दूरी पर भारतीय क्षेत्र में उगे सरकंडे में छिपाकर रखी एक बैटरी को बरामद किया। जवानों ने जब इसे खोलकर देखा तो उसमें प्लास्टिक के लिफाफे में लपेटे चार हेरोइन के पैकेट बरामद हुए। इनका वजन तीन किलो 120 ग्राम था।
उधर, इस संबंधी सूचना मिलते ही बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर के डीआईजी प्रभाकर जोशी, बटालियन कमांडेंट प्रदीप कुमार, टूआईसी राज कुमार यादव, डिप्टी कमांडेंट भुपिंदर, कंपनी कमांडर संदीप मिश्रा और इंस्पेक्टर एलबी यादव हरकत में आ गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कमालपुर जट्टां में पिछले समय भी इस क्षेत्र में तैनात बीएसएफ की 12 बटालियन के जवानों ने बैटरी में तस्करों द्वारा डालकर भेजी हेरोइन बरामद की थी। पिछले तीन अगस्त को बीएसएफ की दस बटालियन की बीओपी नंगली के जवानों ने रावी दरिया के माध्यम से बांस (लकड़ी) में टुकड़े डालकर भेजी हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें