फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर : शिवलिंग की बेअदबी... फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद, मानसिक रूप से बीमार आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। शुक्रवार की दोपहर कलानौर के प्राचीन शिव मंदिर में बेअदबी का मामला सामने आया है। बेअदबी करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है और मंदिर के बाहर ही गुड़ की रेहड़ी लगाता है। बेअदबी करने वाला व्यक्ति मंदिर परिसर में प्राचीन शिवलिंग के ऊपर चढ़ गया और लेट गया। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है। इस घटना के बाद शिव भक्तों में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने उक्त आरोपी को पकड़ कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शिव भक्तों के शिष्टमंडल ने लापरवाही करने वाले मंदिर के ट्रस्ट के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तहसीलदार को एसडीएम के नाम पर मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

शिवाला शिवजी मंदिर ट्रस्ट के प्रधान अमरजीत खुल्लर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि प्राचीन शिवलिंग की बेअदबी करने वाला नौजवान मंदिर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है। शिव भक्तों ने डीसी गुरदासपुर और एसएसपी गुरदासपुर से मांग की है कि बेअदबी करने वाले युवक के अलावा मंदिर के जिम्मेदार ट्रस्टियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें