फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी समूह सिख मिशनरी कालेजों के पांचारकों की करेगी कांफांएंस बीबी जागीर कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। एसजीपीसी अक्तूबर में सिख मिशनरी कालेजों से शिक्षा प्राप्त कर चुके व मौजूदा समय में शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों की कांफ्रेंस करेगी। यह एलान एसजीपीसी प्रधान बीबी जागीर कौर ने सिखी के प्रचार-प्रसार के लिए बुलाई बैठक में किया। इस कांफ्रेंस का उद्देश्य युवाओं को धर्म प्रचार से जोड़ना है।
विज्ञापन

सिख मिशनरी कालेजों के प्रिंसिपल और प्रतिनिधियों ने अपने-अपने कालेजों के विद्यार्थियों की सेवाएं देने का भरोसा दिया। उन्होंने यह भरोसा वीरवार को एसजीपीसी प्रधान बीबी जागीर कौर द्वारा सिखी के प्रचार-प्रसार के लिए बुलाई बैठक में दिया। एसजीपीसी प्रधान ने सिख प्रचारक तैयार करने वाले सिख मिशनरी कालेजों के प्रिंसिपल और प्रतिनिधियों के साथ बैठक में धर्म प्रचार लहर को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
बताने योग्य है कि एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी की ओर से पूरे पंजाब के गांवों में घर-घर सिखी का प्रचार करने के लिए लहर शुरु की गई, जिसके तहत एक समय में 200 गांवों में धर्म प्रचार किया जाता है। उन्होंने बताया कि गांवों में एक-एक सप्ताह के कार्यक्रम के तहत संगत के साथ सिख युवाओं और बच्चों का गुरबानी और सिख इतिहास के साथ जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर ओएसडी डॉ. अमरीक सिंह लतीफपुर, उप सचिव सिमरजीत सिंह, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ.चमकोर सिंह, सुपरिंटेंडेंट मलकीत सिंह बहिड़वाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें