फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइटलर की नियुक्ति का विरोध: पंजाब के कई शहरों में यूथ अकाली दल का प्रदर्शन, सोनिया गांधी के पुतले फूंके

Mon, 01 Nov 2021 07:12 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/ मुक्तसर/बठिंडा/ लुधियाना (पंजाब)

सार

कांग्रेस में जगदीश टाइटलर की नियुक्ति का पंजाब में जमकर विरोध रो रहा है। कांग्रेस के नेता ही इस नियुक्ति पर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं यूथ अकाली दल ने मैदान में मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को पंजाब के विभिन्न शहरों में यूथ अकाली दल ने जगदीश टाइटलर व सोनिया गांधी का पुतला फूंका। 
विज्ञापन
अमृतसर में प्रदर्शन करते यूथ अकाली दल के नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस में जगदीश टाइटलर की नियुक्ति के खिलाफ अमृतसर में यूथ अकाली दल का गुस्सा फूट पड़ा। यूथ अकाली दल के जिला प्रधान किरणप्रीत सिंह मोनू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक में रोष प्रदर्शन किया और कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और जगदीश टाइटलर का पुतला फूंका।

विज्ञापन


अकाली युवा नेता मोनू के नेतृत्व में इससे पहले खालसा कॉलेज से रोष रैली निकाली जो शहर के कई बाजारों से होते हुए कचहरी चौक तक पहुंची। यह रैली और पुतला फूंक रोष प्रदर्शन अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और यूथ अकाली दल के प्रधान विक्रम सिंह मजीठिया के आवाह्न पर किया। इस दौरान अकाली कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मोनू ने जगदीश टाइटलर की नियुक्ति में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी दोषी माना और इसका जवाब मांगा। यूथ अकाली दल के प्रधान मोनू ने कहा कि दिल्ली में 1984 के सिख कत्लेआम के बाद दोषियों को अभी तक सजा नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


कांग्रेस सिखों के कत्लेआम करने वाले दोषियों को पद बांट कर सिखों की भावनाओं पर नमक छिड़क रही है। कांग्रेस ने एक बार फिर ऐसा करके अपने पंजाबियों और सिखों के विरोधी होने का सबूत दिया है।

बठिंडा में भी प्रदर्शन

कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को हाईकमान की ओर से एक बार फिर से पद दिए जाने के विरोध में यूथ अकाली दल ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और जगदीश टाइटलर का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। यूथ अकाली नेता अरपन सिंह बराड़ ने कहा कि 1984 दंगे के आरोपियों को पद देकर कांग्रेस पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने वाला काम कर रही। जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

यूथ नेता दीनव सिंगला, गुरलाभ सिंह, हरपाल सिंह ने मिनी सचिवालय के समीप कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और जगदीश टाइटलर का पुतला फूंकने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा 1984 के आरोपियों को पद देकर पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम करती आई है। उन्होंने कहा कि जगदीश टाइटलर जो 1984 के दंगों का मुख्य आरोपी है। कांग्रेस ने उसको सख्त सजा दिलाने के लिए कदम नहीं उठाया बल्कि उसे पद देकर सम्मानित करती रही। जिसको पीड़ित कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

मुक्तसर: यूथ अकाली दल ने फूंका जगदीश टाइटलर का पुतला 
यूथ अकाली दल की ओर से सोमवार को शहर के कोटकपूरा रोड पर राष्ट्रीय अध्यक्ष परमबंस सिंह बंटी रोमाणा की अध्यक्षता में 1984 सिख कत्लेआम के मामले में मुख्य आरोपी जगदीश टाइटलर का पुतला फूंका गया। इस प्रदर्शन से पूर्व शिअद नेता भाई महां सिंह दीवान हॉल में एकत्र हुए। वहां से वह मार्च करते हुए कोटकपूरा चौक पहुंचे और जगदीश टाइटलर का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी कर सिख कत्लेआम के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष परमबंस बंटी रोमाणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व गांधी परिवार जगदीश टाइटलर की रक्षा कर रहा है। नानावटी कमीशन ने जगदीश टाइटलर को 1984 सिख कत्लेआम का दोषी ठहराया है। पूर्व विधायक हरप्रीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने साजिश के अंतर्गत 1984 में यह कत्लेआम करवाया। जिसमें जगदीश टाइटलर की अहम भूमिका थी।
विज्ञापन

लुधियाना में भी हुआ विरोध

कांग्रेस हाईकमान की तरफ से जगदीश टाइटलर को कांग्रेस पार्टी में स्थायी पद देने के खिलाफ पंजाब भर में विरोध शुरू हो चुका है। सोमवार को यूथ अकाली दल ने इसके विरोध में टाइटलर का पुतला फूंककर विरोध जताया, वहीं कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूथ अकाली नेताओं ने कांग्रेस के इस कदम को सिखों को जख्मों पर नमक छिड़कना करार दिया है। इस मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को अपना स्टैंड साफ करने के लिए कहा है। 

यूथ नेता गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि जगदीश टाइटलर दिल्ली में 1984 में हुए दंगों के मुख्य आरोपी है। कांग्रेस ने उन्हें पार्टी में पद कर देकर सिखों के जख्मों को कुरेदने की कोशिश की है, जिसे पंजाब के सिख बर्दाश्त नहीं करेंगे। टाइटलर को ऐसा पद देकर कांग्रेस पार्टी ने साबित कर दिया है कि वह सिखों के साथ नहीं है।

कांग्रेस पार्टी के ऐसे फैसलों का पंजाब के लोग बखूबी जवाब देना जानते हैं। यूथ नेता प्रभजोत धालीवाल ने कहा कि सीएम चन्नी को इस अवसर पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए था लेकिन उनकी चुप्पी ने साबित कर दिया कि उन्हें अपनी कुर्सी से बहुत प्यार है। उन्हें सिखों के लिए कोई सहानुभूति नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें