फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangna Ranaut: पंजाब का माहौल खराब कर रही कंगना; आप प्रवक्ता ने सुनाई खरी-खरी

Sun, 25 Aug 2024 08:12 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान को लेकर आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता ने विरोध जाहिर किया है। आप पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने विवादित बयानों के लिए भाजपा सांसद कंगना रनौत की आलोचना की है।
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री व हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कंगना रनौत के किसानों को लेकर दिए गए बयान पर पंजाब में विरोध हो रहा है। इसके लेकर राजनीतिक दलों के नेता कंगना का विरोध कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले उनकी नई फिल्म इमरजेंसी का भी पंजाब में विरोध हो रहा है। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने विवादित बयानों के लिए भाजपा सांसद कंगना रनौत की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वह लगातार पंजाब का माहौल खराब करने वाला बयान दे रही है। 

रविवार को गर्ग ने कहा कि कंगना रनौत कभी पंजाब के किसानों को बदनाम करने वाला बयान देती है तो कभी पंजाबियों को आतंकवादी कहती है। उनके बयानों से ऐसा लगता है जैसे उसे भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है या पार्टी की तरफ से उससे जानबूझकर ऐसा बयान दिलवाया जा रहा है।
विज्ञापन


गर्ग ने कहा कि किसान आंदोलन के समय से ही भाजपा पंजाब को टारगेट कर रही है। जो भी मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसे केंद्र सरकार बदनाम करने या परेशान करने की कोशिश करती है। पंजाब के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है। आप नेता ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से अपील की कि कंगना के विवादित बयानों पर लगाम लगाएं। इससे सिर्फ पंजाबी ही नहीं बल्कि पूरे देश में गलत संदेश जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें