फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में गन प्वाइंट पर लूट: बाइक पर आए हमलावरों ने दुकानदार को मारी गोली, एक बदमाश को निहंगों ने पकड़ा

Sun, 25 Aug 2024 07:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के कपूरथला में बाइक सवार दो हमलावरों ने दुकान में घुस लूट की वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने दुकानदार को गोली मारी और उससे नकदी लूटकर भाग गए। भागते हुए एक बदमाश को वहां से गुजर रहे निहंगों ने काबू कर लिया। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बदमाश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के काला संघिया बाजार में शनिवार देर रात बाइक पर आए दो बदमाशों ने एक दुकानदार से लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों के पिस्टल और दातर थी। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकानदार को गोली मार दी और उससे छह हजार रुपये लूट लिए। गोली दुकानदार की टांग पर लगी है। घायल को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों में से एक को बाइक सहित दो निहंगों ने काबू कर लिया और दूसरा मौके से फरार हो गया। यह घटना नजदीक ही लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने बाइक-दातर सहित एक बदमाश को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद पीड़ित दुकानदार के बयान के आधार पर दो लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फरार बदमाश की तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


डीएसपी सब डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि सदर थाना के अंतर्गत आते गांव काला संघिया के बाजार में किरयाना की दुकान करने वाले नरिंदर कुमार की दुकान पर देर रात लगभग 10 बजे दो बाइक सवार युवक आए और आत ही उन्होंने दुकानदार पर बंदूक तान दी। दूसरे बदमाश ने दातर दिखाकर छह हजार रुपये की नकदी लूट ली। जब दुकानदार के विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने लगे। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के दो खोल भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को वहां से गुजर रहे दो निहंगों ने काबू किया। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। 

डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी गांव औजला जोगी के तौर पर हुई है। वहीं उसका साथी हरविंदर सिंह उर्फ राजू निवासी गांव अहमदपुर फरार है। आरोपी पम्मा से बाइक सीटी-100, एक दातर और दो कारतूस बरामद किए हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पम्मा पर पहले भी एनडीपीएस के पांच केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं। फरार आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ राजू पर चोरी व नशे के तीन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें