अक्षता मूर्ति और ऋषि सुनक
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों का होमवर्क कराती हैं अक्षता
आगे उनसे माता-पिता के रूप में बच्चों की परवरिश को लेकर भी सवाल किए गए। इन सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वे दोनों बच्चों की मिलकर परवरिश करते हैं। सुनक ने कहा कि बच्चों के होमवर्क का काम अक्षता करती हैं, जबकि उनकी देखभाल के अन्य काम वे करते हैं। अक्षता ने आगे कहा कि जब स्कूल से जुड़ी चीजों की बात आती है, तो मैं सख्त रुख अपनाती हूं, जैसे उनका होमवर्क पूरा करना या स्कूल से जुड़ा कोई भी काम।