विदेश दौरों पर कई नेताओं के साथ पीएम मोदी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखी गई है। लेकिन जिन नेताओं के साथ पीएम सबसे सहज दिखे हैं, उनमें सबसे ऊपर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और इजराइल के पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का नाम है।
विज्ञापन
1 of 20
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेशी नेताओं से उनके रिश्ते।
- फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज संवैधानिक पद संभालते हुए 20 साल हो गए। 2001 से 2014 तक गुजरात के सीएम और फिर 2014 में भारत का पीएम बनने के बाद मोदी लगातार विदेश में भी चर्चा में रहे हैं। पिछले सात सालों में मोदी 60 से ज्यादा देशों के 110 दौरे कर चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा बार पीएम ने अमेरिका का दौरा किया। जबकि पड़ोसी देशों को भी उन्होंने अपनी विदेश नीति में खासा महत्व दिया है। उनकी इसी नीति का असर है कि मोदी को कई मुस्लिम देशों से लेकर रूस और ऑस्ट्रेलिया तक सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा उनके आने के बाद भारत कई देशों के साथ नए गठबंधनों में भी शामिल हुआ है।
विदेश दौरों पर कई नेताओं के साथ पीएम मोदी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखी गई है। लेकिन जिन नेताओं के साथ पीएम सबसे सहज दिखे हैं, उनमें सबसे ऊपर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और इजराइल के पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का नाम है। इसके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी मोदी के अच्छे साथियों में गिने जाते हैं। ऐसे में हम आपको तस्वीरों के जरिए दिखा रहे हैं कि वो कौन से नेता हैं, जिनके साथ पीएम का साथ देखते ही बनता है...
विज्ञापन
2 of 20
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मोदी।
- फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी लगातार एक-दूसरे से संपर्क में बने रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम के सौदे को लेकर पुतिन खुद मोदी के साथ डील पर हस्ताक्षर करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
जब सेल्फी के लिए रुक गए ऑस्ट्रेलियाई पीएम
3 of 20
- फोटो : Social Media
ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन कई मौकों पर मोदी की तारीफ कर चुके हैं। एक सम्मेलन के दौरान मॉरिसन खुद को मोदी के साथ सेल्फी लेने से रोक नहीं पाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे थे। यहां बाइडन ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। दोनों के बीच बैठक के दौरान काफी देर तक हंसी-मजाक भी हुआ।
विज्ञापन
5 of 20
इजराइल के पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ पीएम मोदी।
- फोटो : Social Media
इजराइल के पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ भी मोदी के बेहतरीन रिश्ते रहे। 2018 में जब नेतन्याहू भारत दौरे पर आए थे, तब मोदी ने उनका गले लगाकर स्वागत किया था।
विज्ञापन
6 of 20
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी एक-दूसरे को दोस्त कह कर संबोधित करते हैं। भारत में आपदा से लेकर रक्षा समझौतों तक मैक्रों ने कई बार मोदी से बातचीत की है।
विज्ञापन
7 of 20
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ प्रधानमंत्री मोदी।
- फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ भी कई बार रूबरू हुए हैं। मोदी खुद बताते हैं कि जब उन्होंने क्राउन प्रिंस के सामने सऊदी अरब की जेलों में छोटे अपराधों के लिए बंद भारतीयों को छोड़ने की बात की, तो सलमान ने उनकी बात मान ली।
8 of 20
मालदीव की संसद के स्पीकर मोहम्मद नशीद और पीएम इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के साथ मोदी।
- फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश नीति में मालदीव को काफी अहमियत देते हैं। मालदीव की संसद के मौजूदा स्पीकर मोहम्मद नशीद मोदी के अच्छे दोस्त हैं। वहीं, पीएम इब्राहिम मोहम्मद सोलिह भी कई बार ट्वीट में मोदी के साथ अच्छे रिश्तों का जिक्र करते रहे हैं।
9 of 20
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के साथ नरेंद्र मोदी।
- फोटो : Social Media
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और मोदी का साथ लंबा चला। दोनों नेताओं ने क्वाड को दोबारा अस्तित्व में लाने में अहम भूमिका निभाई और अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के साथ परस्पर रिश्तों को आगे बढ़ाया।
10 of 20
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और नरेंद्र मोदी।
- फोटो : Social Media
अमेरिकी राष्ट्रपतियों में मोदी जिस नेता से सबसे ज्यादा मिले, वे थे बराक ओबामा। दोनों नेताओं ने अमेरिका और भारत के रिश्तों को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई।
11 of 20
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के साथ मोदी।
- फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी नेबर फर्स्ट यानी पड़ोसियों को प्राथमिकता देने की नीति के तहत बांग्लादेश को अहम महत्व देते हैं। कोरोना की पहली लहर के बाद मोदी का पहला विदेश दौरा बांग्लादेश का ही था, जहां उन्होंने शेख हसीना से मुलाकात की थी।
12 of 20
भूटान के शाही परिवार का स्वागत करते पीएम मोदी।
- फोटो : Social Media
2017 में जब भूटान का शाही परिवार भारत दौरे पर आया, तो पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भूटान के राजकुमार को नमस्ते करते मोदी की एक तस्वीर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थी।
13 of 20
प्रधानमंत्री मोदी के साथ सिंगापुर के पीएम ली साइन लुंग।
- फोटो : Social Media
भारत ने बीते सालों में कई छोटे देशों के साथ भी रिश्तों पर जोर दिया है। इनमें सिंगापुर काफी ऊपर रहा है। 2015 में पीएम मोदी सिंगापुर दौरे पर गए थे, जहां पीएम ली साइ लुंग ने उन्हें रेस्त्रां में ले जाकर खाना खिलाया था।
14 of 20
अबूधाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जाएद अल-नहयन और यूएई के शासक शेख मोहम्मद बिन जाएद के साथ पीएम मोदी।
- फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री मोदी अरब देशों में कितने लोकप्रिय हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें 2019 में संयुक्त अरब अमीरात के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जाएद से सम्मानित किया गया था।
15 of 20
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम मैल्कल टर्नबुल और पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : Social Media
मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की असल दोस्ती मैल्कम टर्नबुल के प्रधानमंत्री रहते हुए हुई थी। दोनों नेताओं ने आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए साथ काम करने का फैसला किया था।
16 of 20
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी मोदी की काफी अच्छी केमिस्ट्री थी।
- फोटो : Social Media
बराक ओबामा के राष्ट्रपति पद से हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ अच्छी बॉन्डिंग कायम की। जहां डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में मोदी के लिए रखे गए कार्यक्रम में ्अचानक पहुंच गए थे, तो वहीं मोदी ने भी गुजरात में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम का आयोजन करवाया था।
17 of 20
ब्रिटिश पीएम बॉरिस जॉनसन के साथ मोदी।
- फोटो : Social Media
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत के पीएम मोदी के प्रशंसक माने जाते हैं। कई मौकों पर वे मोदी का जिक्र करते हुए भारत के साथ कूटनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की बात कह चुके हैं।
18 of 20
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी की पीएम अंगेला मर्केल।
- फोटो : Social Media
मोदी ने अब तक अपने कार्यकाल के दौरान यूरोपीय देशों को भी काफी तवज्जो दी है। इसी सिलसिले में वे जर्मनी की प्रधानमंत्री अंगेला मर्केल से भी मिलते रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच जर्मनी की ऑटो इंडस्ट्री को भारत में उत्पादन के लिए मनाने पर भी बात हो चुकी है।
19 of 20
बहरीन के किंग हमाद बिन इसा अल-खलीफा के साथ नरेंद्र मोदी।
- फोटो : Social Media
बहरीन एक और मुस्लिम देश है जहां प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मोदी को 2019 में बहरी के किंग हमाद बिन इसा अल-खलीफा ने द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ रेनेसॉ देकर सम्मानित किया था और दोनों देशों को एक-दूसरे का सच्चा साथी करार दिया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न।
- फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के साथ रिश्तों को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं। इनमें व्यापारिक संबंध बढ़ाने के लिए मुफ्त व्यापार समझौते पर बातचीत भी शामिल है।