फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की संगत के सामने झंडे जी का आरोहण, झूम उठे श्रद्धालु

Tue, 29 Mar 2016 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
झंडे जी का आरोहण - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
बल्ले-बल्ले देखो झंडा चढ़ दा... जैसे जयकारों के साथ कई लाख संगत की मौजूदगी में सोमवार शाम 4.13 बजे दरबार साहिब स्थित झंडे जी का आरोहण किया गया। आरोहण के साथ ही दो बाज झंडे जी की परिक्रमा लेने पहुंचे। 
विज्ञापन

लगातार झंडे की परिक्रमा करते देखे गए दो बाज

2 of 10
ड्रोन - फोटो : amar ujala
दावा किया गया कि करीब छह लाख लोगों ने झंडे जी पर मत्था टेका और महंत देवेंद्र दास का आशीर्वाद लिया। सुरक्षा की दृष्टि से पहली बार 300 फीट ऊंचाई से ड्रोन से वीडियोग्राफी कराई गई।
विज्ञापन

लाखों की संगत के सामने हुआ झंडे जी का आरोहण

3 of 10
झंडे जी का आरोहण - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
झंडे जी के आरोहण के साथ ही आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाए गए तो संगत ने एक-दूसरे को बधाई दी। इससे पहले सुबह आठ बजे से झंडे जी के पुराने गिलाफ उतारने शुरू कर दिए गए थे।

लाखों की संगत के सामने हुआ झंडे जी का आरोहण

4 of 10
झंडे जी का आरोहण - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
दूध, दही, घी से झंडे जी का अभिषेक करने के पश्चात दोपहर एक बजे से नए गिलाफ चढ़ाने शुरू हुए। पहले सादे गिलाफ, फिर शनील के गिलाफ और अंत में दर्शनी गिलाफ चढ़ाए गए। करीब साढ़े तीन बजे महंत देवेंद्र दास लाखों की संख्या में उपस्थित संगत के बीच आए।
विज्ञापन

लाखों की संगत के सामने हुआ झंडे जी का आरोहण

5 of 10
झंडे जी का आरोहण - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
झंडे जी के पास खड़े होकर उन्होंने झंडे जी को उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद संगत ने झंडे जी का आरोहण किया। शाम 4.13 बजे झंडे जी का आरोहण कर दिया गया। इसी के साथ ही दो बाज लगातार झंडे जी की परिक्रमा करते देखे गए।
विज्ञापन

लाखों की संगत के सामने हुआ झंडे जी का आरोहण

6 of 10
झंडे जी का आरोहण - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
सुरक्षा की दृष्टि से पहली बार ड्रोन (हैलीकैम) लाया गया था, जो करीब 300 फीट ऊपर से कभी दरबार साहिब का चक्कर काटता तो कभी झंडे जी का, कभी आगे की ओर घूमता तो कभी पीछे की ओर। संगत के लिए ड्रोन आकर्षण का केंद्र बना था।
विज्ञापन

लाखों की संगत के सामने हुआ झंडे जी का आरोहण

7 of 10
झंडे जी का आरोहण - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
प्रोजेक्टर से देखा गय आरोहण के समय झंडे जी के सामने का हिस्सा संगत से फुल हो चुका था।

लाखों की संगत के सामने हुआ झंडे जी का आरोहण

8 of 10
झंडे जी का आरोहण - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
इस संगत के लिए प्रोजेक्टर लगाया गया, जिसके माध्यम से झंडे जी के पास होने वाली पल-पल की गतिविधि संगत देख रही थी।

लाखों की संगत के सामने हुआ झंडे जी का आरोहण

9 of 10
झंडे जी का आरोहण - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
झंडे जी के आरोहण के साथ ही यह श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

लाखों की संगत के सामने हुआ झंडे जी का आरोहण

10 of 10
झंडे जी का आरोहण - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
झंडे जी के आरोहण के बाद जश्न मनाते श्रद्धालु।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें