फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन की नजर से देखिए देहरादून में आस्था का महापर्व

Tue, 29 Mar 2016 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
देहरादून में झंडा मेला - फोटो : amar ujala
कई लाख संगत की मौजूदगी में सोमवार को दरबार साहिब स्थित झंडे जी का आरोहण किया गया। आरोहण के साथ ही दो बाज झंडे जी की परिक्रमा लेने पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन

ड्रोन की नजर से देखिए देहरादून में आस्था का महापर्व

2 of 8
देहरादून में झंडा मेला - फोटो : amar ujala
दावा किया गया कि करीब छह लाख लोगों ने झंडे जी पर मत्था टेका और महंत देवेंद्र दास का आशीर्वाद लिया। सुरक्षा की दृष्टि से पहली बार 300 फीट ऊंचाई से ड्रोन से वीडियोग्राफी कराई गई।
विज्ञापन

ड्रोन की नजर से देखिए देहरादून में आस्था का महापर्व

3 of 8
देहरादून में झंडा मेला - फोटो : amar ujala
झंडे जी के आरोहण के साथ ही आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाए गए तो संगत ने एक-दूसरे को बधाई दी। इससे पहले सुबह आठ बजे से झंडे जी के पुराने गिलाफ उतारने शुरू कर दिए गए थे।

ड्रोन की नजर से देखिए देहरादून में आस्था का महापर्व

4 of 8
देहरादून में झंडा मेला - फोटो : amar ujala
दूध, दही, घी से झंडे जी का अभिषेक करने के पश्चात दोपहर एक बजे से नए गिलाफ चढ़ाने शुरू हुए। पहले सादे गिलाफ, फिर शनील के गिलाफ और अंत में दर्शनी गिलाफ चढ़ाए गए।
विज्ञापन

ड्रोन की नजर से देखिए देहरादून में आस्था का महापर्व

5 of 8
देहरादून में झंडा मेला - फोटो : amar ujala
करीब साढ़े तीन बजे महंत देवेंद्र दास लाखों की संख्या में उपस्थित संगत के बीच आए। झंडे जी के पास खड़े होकर उन्होंने झंडे जी को उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद संगत ने झंडे जी का आरोहण किया।
विज्ञापन

ड्रोन की नजर से देखिए देहरादून में आस्था का महापर्व

6 of 8
देहरादून में झंडा मेला - फोटो : amar ujala
शाम 4.13 बजे झंडे जी का आरोहण कर दिया गया। इसी के साथ ही दो बाज लगातार झंडे जी की परिक्रमा करते देखे गए।
विज्ञापन

ड्रोन की नजर से देखिए देहरादून में आस्था का महापर्व

7 of 8
देहरादून में झंडा मेला - फोटो : amar ujala
सुरक्षा की दृष्टि से पहली बार ड्रोन (हैलीकैम) लाया गया था, जो करीब 300 फीट ऊपर से कभी दरबार साहिब का चक्कर काटता तो कभी झंडे जी का, कभी आगे की ओर घूमता तो कभी पीछे की ओर।
विज्ञापन

ड्रोन की नजर से देखिए देहरादून में आस्था का महापर्व

8 of 8
देहरादून में झंडा मेला - फोटो : amar ujala
संगत के लिए ड्रोन आकर्षण का केंद्र बना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें