फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा आत्महत्या केस: पति आफताब को जेल भेज गया, परिजनों ने लगाए ये आरोप

Mon, 14 Sep 2020 05:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
पूजा। - फोटो : फेसबुक वॉल से।
वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत बड़ी गैबी इलाके में किराये पर रहने वाले लखनऊ के मूल निवासी मोहम्मद आफताब सिद्दीकी को रविवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

2 of 5
आफताब और ककरमत्ता क्षेत्र की पूजा पटेल ने प्रेम विवाह किया था और दोनों का एक बेटा है। पूजा के पिता शिव कुमार पटेल का आरोप है कि शादी के बाद से ही पूजा को दहेज के लिए आफताब प्रताड़ित करता था। प्रताड़ना से आजिज आकर उसने फांसी लगा कर जान दे दी।
विज्ञापन

3 of 5
पूजा। - फोटो : फेसबुक।
इस मामले में इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही लखनऊ में रहने वाले आफताब की मां, बहन और पिता से भी पूछताछ करेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

4 of 5
वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत बड़ी गैबी निवासी ईश्वर सोनकर के मकान में तीन वर्षों से किराये पर रहने वाली पूजा पटेल उर्फ जोया(24) ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं उन्होंने बताया कि पूजा की एक्टिंग और मॉडलिंग करना चाहती थी। ससुराल वालों को यही बात सही नहीं लगती थी। पूजा का सपना था कि वह अपनी एक अलग पहचान बनाए, लेकिन पति और ससुराल के अन्य लोग उसे इतना परेशान करते थे कि वह आत्मघाती कदम उठाने के लिए विवश हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें