वाराणसी में आधा दर्जन से अधिक बाढ़ राहत शिविरों में कहीं व्यवस्था हाईफाई मिल रही है तो, कही पीड़ितों को ठीक से भोजन और दवाई नहीं मिल रही है। कुछ ऐसा ही हाल सरैया इलाके में देखने को मिला। बाढ़ राहत शिविर में पुराने पुल और आसपास के इलाके वरुणा नदी के किनारे बसे लोगों बीते छह अगस्त से शरण लिए हुए हैं।
अस्सी, लंका, दुर्गाकुंड सहित आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए रविंद्रपुरी स्थित गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज, गोयनका संस्कृत विद्यालय में राहत शिविर बनाया गया है। वर्तमान में गोयनका संस्कृत विद्यालय में बने राहत शिविर में सात परिवार रह रहे हैं। विद्यालय के एक कमरे में बने राहत शिविर में चार परिवार एक साथ रह रहे हैं। तो वहीं परिसर के निर्माणाधीन इमारत में बने राहत शिविर में रहने वाले परिवारों को गद्दा तक मुहैया नहीं कराया गया है। देखें अगली स्लाइड्स...