फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू, इस बार नकल रोकने के लिए बरती जा रही ज्यादा सख्ती

Thu, 07 Feb 2019 10:28 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल (Highschool) व इंटरमीडिएट (intermediate) की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही है। इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकार्डर सीसीटीवी कैमरे(CCTV camera) की नजर में बोर्ड परीक्षा होने जा रही है। साथ ही प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इसके अलावा सरकार ने भी नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। इस बार केंद्र पर नकल होते पाए जाने पर केंद्र अध्यक्ष का जेल जाना तय है। परीक्षा से संबंधित अन्य बातें जानें अगली स्लाइड्स में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की परीक्षा सात फरवरी से शुरू हो रही है। वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल में कुल 12,42,901 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल संगीत गायन, इंटर की काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाई और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र विषयों की परीक्षा होगी। पहले पाली की परीक्षाएं सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक होंगी। दूसरे पाली की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होंगी।
विज्ञापन

3 of 6
यूपी बोर्ड परीक्षा
वाराणसी मंडल में हाईस्कूल और इंटर के कुल 5,58,574 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इसमें जौनपुर में 1,93,266, गाजीपुर में 1,80,000, वाराणसी में 1,09,953  और चंदौली में 75,355 छात्र-छात्रा परीक्षा देंगे। आजमगढ़ मंडल में 4,98,512 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसमें आजमगढ़ में 2,20,241, बलिया में 1,71,586 और मऊ में 1,06,685 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। मिर्जापुर मंडल में कुल 1,85,815 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इसमें मिर्जापुर में 75,503, भदोही में 62,000 और सोनभद्र में 48,312 छात्र-छात्रा परीक्षा देंगे।

4 of 6
- फोटो : demo pic
वहीं, बुधवार को रायफल क्लब में वाराणसी के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अक्सर परीक्षा के बाद कॉपी में पेज बदलने की घटनाएं सामने आती हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए एक नई व्यवस्था लागू की गई है जिसमें परीक्षार्थियों को कॉपी के हर पेज पर अपना रोल नंबर लिखना होगा।
विज्ञापन

5 of 6
इस बार परीक्षा केंद्रों पर हर कमरे में दो-दो वॉयस रिकार्डर कैमरे लगाए गए हैं और कॉपी पर कोडिंग भी कराई गई है। डीएम ने बताया कि केंद्र पर नकल मिलने पर कक्ष निरीक्षक से लेकर जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट की जवाबदेही होगी और कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रशासन ने कहा है कि यदि परीक्षा में नकल हुई तो कक्ष निरीक्षक का जेल जाना तय है। नकल पर नकेल लगाने की जिम्मेदारी केंद्र अध्यक्षों और कक्ष निरीक्षकों की होगी। सामूहिक नकल होने पर उस केंद्र के अध्यक्षों के अलावा मजिस्ट्रेट के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और अनुचित साधन निवारण एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें