काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : Amar Ujala
सतर्कता के साथ पांच मिनट में मिला बाबा का दर्शन
मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए नियमित आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक नया अनुभव था। कतार लगनी तो सामान्य सी बात थी लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ थर्मल स्कैनिंग और हैंड सैनिटाइजेशन का अनुभव नया था।
बाबा दरबार से दर्शन करके आने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की और कहा कि बस पांच मिनट में ही बाबा के दर्शन मिल गए। साकेत नगर कालोनी से आए नलिन ने कहा कि 81 दिनों के बाद दर्शन मिलना सौभाग्य की बात है। आज मन उत्साह से भरा हुआ है। गोंडा से आए अमित अग्रवाल और पंकज गोयल ने बताया कि बाबा के दर्शन में कोई परेशानी नहीं हुई।