काशी विश्वनाथ मंदिर
दो दशक से निकलती रही है यात्रा
काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया कि निर्जला एकादशी के दिन होने वाले विशिष्ट आयोजन वार्षिक कलश यात्रा दो दशक से काशी में निकल रही है। प्रतिवर्ष इस दिन हजारों भक्तों के हुजूम के साथ गंगा तट से कलश यात्रा निकलती थी। शहर की कई बैंड पार्टियां, शहनाई व नगाड़ा वादकों की टोलियां इसमें शामिल होती हैं। श्रद्धालु विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करते थे।