पीएम मोदी ने त्रिशूल उठाकर दिया खास संदेश
पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा की। इसके बाद मंदिर परिसर में पीएम मोदी ने विजयी मुद्रा में त्रिशूल दिखाया।
मुस्लिम वर्ग के लोगों ने किया पीएम का स्वागत
पीएम मोदी के आगमन पर मुस्लिम वर्ग के लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने पीएम की गाड़ी पर फूलों की बारिश की। पीएम का दीदार करने को लोग घंटों इंतजार करते दिखे। जब पीएम को उन्होंने अपने करीब देखा तो खूशी से झूम उठे।
पीएम मोदी काशी विश्वनाथ धाम से निकले
बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर लोकसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद लेकर पीएम मोदी मंदिर से बाहर निकल गए हैं। उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा भी की।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा।
पीएम नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ धाम पहुंच गए हैं। पीएम के मंदिर पहुंचते ही लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने झूमकर नृत्य किया। मोदी- मोदी की ध्वनि से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
पीएम मोदी ने लोगों का उत्साह देख मुस्कुराते हुए हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों ने मोदी-मोदी और हर- हर महादेव के नारे भी लगाए।
काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर पीएम मोदी की झलक पाने को बेताब लोग।
वाराणसी आगमन पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। पीएम मोदी का पल- पल इंतजार हो रहा है। बैरिकेडिंग के बाहर से भाजपा के कार्यकर्ता मोदी- मोदी के नारे लगा रहे हैं।
एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का आगवानी करते हुए भाजपा नेता।
पीएम मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं। उन्होंने काशीवासियों का हाथ उठाकर अभिवादन किया।
पीएम मोदी के आगमन को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने सुरक्षाकर्मी तैनात।
मुस्लिम समाज के द्वारा प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए चौक मुहाने पर शकील अहमद, अब्दुल कयूम अपने समर्थकों के साथ और जाकिर हुसैन, हाजी महमूद विस्मिल्ला खान के परिवार से शहनाई से स्वागत के लिए तैयार।
गिलट बाजार तिराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए खड़े रविंद्र जायसवाल।
वाराणसी एयरपोर्ट मेन गेट के बाहर एयरपोर्ट रोड पर पिंडरा विधायक अवधेश सिंह के नेतृत्व में हाथ में मैं हूं मोदी का परिवार का बैनर और भाजपा का झंडा लेकर प्रधामंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं।
संपूर्णानंद संस्कृत विद्यालय के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बटुक भी इंतजार कर रहे हैं।
मैदागिन पर पीएम मोदी के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी भी मौजूद रहे। लोग पीएम के आने का पल-पल इंतजार करते दिखे।
शिवपुर के गिलट बाजार तीराहे पर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सिल्लीगुड़ी व नुक्कड़ नाटक का आयोजन।
शिवपुर शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार के शिवपुर बाईपास पर पीएम मोदी के आगमन को लेकर फोर्स मौजूद, मौके पर जायजा लेते पुलिस टीम के आला अधिकारी।
शिवपुर बाईपास पर लगी होर्डिंग में काशी की जनता का अनुरोध, मोदी जी अबकी निर्विरोध का संदेश लिखा गया है।
पीएम मोदी के आगमन को लेकर काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर 4 पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
लहुराबीर चौराहे पर महिलाओं ने हर- हर मोदी के नारे के साथ जो राम को लाएं है हम उनको लाएंगे गीत गाए।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर शहर में आकर्षक पोस्टर लगाए गए हैं।
भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई ने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए 38 प्वाइंट बनाए हैं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही तीन स्थानों पर ढोल, नगाड़े बजेंगे। साथ ही गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर स्वागत किया जाएगा।
पीएम मोदी शनिवार की शाम सात बजे के बाद काशी पहुंचे। इस दौरान शंख ध्वनि और ढोल नगाड़े के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पीएम के दौरे को लेकर लोग काफी उत्साहित दिखे। पीएम के पहुंचने से करीब दो-तीन घंटे पहले से ही कार्यकर्ताओं ने हर-हर महादेव के जयकारे के साथ मोदी-मोदी के नारे लगाए। साथ ही काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोगों ने पीएम की तस्वीर वाले पोस्टर के साथ महिलाओं ने जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे गीत भी गाए। इस दौरान काशी वासियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। पीएम मोदी का काफिला एयरपोर्ट से सीधा काशी विश्ननाथ धाम पहुंचा। इस दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया। आगे की स्लाइड्ल में तस्वीरों में देखें पल-पल की अपडेट