फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर बवाल: हिरासत में लिए गए अखिलेश यादव तो उबले सपाई, बनारस समेत पूर्वांचल भर में धरना-प्रदर्शन और गिरफ्तारी

Mon, 04 Oct 2021 02:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत और वहां जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद बनारस समेत पूरे पूर्वांचल में सपा कार्यकर्ताओं में उबाल है। 
विज्ञापन
1 of 8
बनारस समेत पूर्वांचल भर में धरना-प्रदर्शन और गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत और वहां जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद बनारस समेत पूरे पूर्वांचल में सपा कार्यकर्ताओं में उबाल है। लखीमपुर घटना को लेकर पूर्वांचल के सभी जिलों में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। इस दौरान दर्जनों सपाइयों को गिरफ्तार और हिरासत में लिया गया है।

प्रदर्शन के कारण कई शहरों में भीषण जाम की स्थिति है जिससे आम लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। पुलिस पहले से ज्यादा सतर्क हो गई है। लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों की मौत को लेकर हुई हिंसा की घटना के मद्देनजर किसानों से मिलने जा रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर सोमवार को सपाइयों का आक्रोश फूट पड़ा। 

वाराणसी में सोमवार सुबह बीएचयू गेट पर सपाइयों का एक गुट धरने पर बैठ गया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने धरनारत लोगों को समझा-बुझा कर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन लेकर धरने को खत्म कराया। वाराणसी में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आगे की स्लाइडस में देखें पूर्वांचल के जिलों का हाल...
विज्ञापन

2 of 8
चंदौली में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर चंदौली जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी।  अलग अलग स्थानों पर सपा नेताओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। वहीं धरना- प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। जीटी रोड पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में सपा कार्यालय के सामने सड़क पर बैठ कर जाम लगा दिया। चकिया तिराहे पर सपा युवा नेता अंकित यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। सपा कार्यालय के समक्ष जाम होने से पूरा नगर जाम की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन

3 of 8
बलिया में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बलिया में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। जुलूस निकालने और पुतला फूंकने की कोशिश करने पर पुलिस ने कई सपाइयों को हिरासत में लिया है। रसड़ा और सिकंदरपुर तहसील में भी सपाइयों को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान सपाइयों को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

4 of 8
जौनपुर में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह से ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोपहर एक बजे तक 52 सपाइयों को हिरासत में लिया गया है। इनमें सपा के जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमुख रूप से शामिल हैं।  वहीं सपा के जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी का दावा है कि करीब 150 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में रखा है। 
विज्ञापन

5 of 8
मऊ में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले में भी सोमवार सुबह से ही समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं और किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने नगर के आजमगढ़ मोड़ पर  प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। धरना प्रदर्शन कर रहे 12 से ज्यादा  सपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बस द्वारा पुलिस लाइन भेज दिया गया। इस दौरान एसडीएम सदर, सीओ सिटी, कोतवाल तथा भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 8
मिर्जापुर में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में घुसकर सरकारी योजनाओं की होर्डिंग को फाड़ दिया। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की व जमकर नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन

7 of 8
सोनभद्र में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा को रोकती पुलिस।
विज्ञापन

8 of 8
भदोही में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले के ज्ञानपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें