फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव: छात्र नेताओं ने मतदाताओं के सामने जोड़े हाथ, मांगे वोट

Thu, 25 Feb 2021 04:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
चुनाव के दौरान कुछ ऐसा था नजारा। - फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा में शुरू हुआ मतदान दोपहर साढ़े तीन संपन्न हो गया। मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ था। इसमें कई छात्रनेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, आज उम्मीदवारों ने मतदाता छात्रों से अपने खाते में मतदान करने के लिए बहुत जोर आजमाइश की। उम्मीदवारों ने कई छात्रों के सामने हाथ जोड़े। उनसे वोट डालने के लिए कहा। साढ़े तीन बजे तक करीब 48 फीसदी मतदान हुआ। मतदान की रफ्तार सुबह से ही बेहद धीमी रही। नौ बजते ही सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। मतदाताओं की भीड़ काफी कम रही, हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही छात्रों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। लेकिन मतदान प्रतिशत 50 के पार भी नहीं हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
मतदान के लिए पहचान पत्र जांचने के बाद ही भीतर जाकर मतदान करने की अनुमति दी गई। काशी विद्यापीठ में परिसर और गेट को बैरिकेडिंग के साथ ही पूरी तरह सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही प्रत्याशी और समर्थक अपने पक्ष में माहौल बनाने के के लिए गेट और आसपास सक्रिय रहे। चुनाव अधिकारी प्रो केएस जायसवाल ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
मतगणना दोपहर साढ़े 3 बजे से शुरू हो गई। सिर्फ 4294 छात्रों ने मतदान किया है। इनमें 2866 छात्र और 1428 छात्राओं ने मतदान किया। मतदाताओं की संख्या 9062 है। सिर्फ 47.38 फीसदी ही मतदान हुआ। मतदान के लिए कुल 23 बूध बनाए गए थे। मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा और तत्काल निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई जाएगी। विजयी उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने के दस मिनट के भीतर मानविकी संकाय पहुंचन जरूरी होगा।

4 of 5
- फोटो : kashi vidyapeeth
चार प्रमुख पदों पर ये प्रत्याशी चुनाव मैदान 
अध्यक्ष पद पर- 
आलोक रंजन, शशिशेखर सिंह व विमलेश यादव  
उपाध्यक्ष- संदीप पाल, संजय कुमार यादव व शशिधर जायसवाल
महामंत्री- अभय शक्ति सिंह, अमन भारद्वाज व प्रफुल्ल पांडेय
पुस्तकालय मंत्री- अंकित वर्मा व आशीष गोस्वामी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक नजर में 
मतदाता-  9062
छात्र- 5189
छात्रा-3873
बूथ-23
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें