फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सीरगोवर्धनपुर अब बन गया मिनी पंजाब, पंडालों में गुरु की आराधना शुरू, काशी में रैदासियों का डेरा

Thu, 25 Feb 2021 01:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
मंदिर में संत रविदास के दर्शन करते सेवादार। - फोटो : अमर उजाला
संत रविदास की जयंती सीरगोवर्धन में उनकी जन्मस्थली पर 27 फरवरी को मनाई जाएगी। हर वर्ष देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में रैदासी यहां माथा टेकने पहुंचते हैं। उधर, सीर गोवर्धनपुर में दुकानें जिस तरह सजकर तैयार हो गई हैं, उससे पंजाब के बेगमपुर जैसा नजारा दिख रहा है। अब यहां लंगर भी शुरू हो गया है। संगत और सेवादारों के आने का सिलसिला जारी रहा।

सीरगोवर्धनपुर में बनाई गई टेंट सिटी को देखकर बेगमपुर का अहसास हो रहा है। यहां अलग-अलग पंडालों में गुरु की आराधना शुरू हो गई है। आराधना करते रैदासी कहीं खजरी पर झूमते नजर आए, तो कहीं गुरु की अमृतवाणी सुन कर मंत्रमुग्ध होते दिखे। उधर, सेवादारों की ओर से लंगर प्रसाद की तैयारियां भी चलती रहीं। मंदिर के ट्रस्टी नारंजन दास चीमा ने बताया रविदास के जन्मस्थली पर संगत का 5000 से ज्यादा का जत्था पहुंच गया है। 1000 से ज्यादा सेवादार सेवा करने के लिए पहुंच गए है। रविदास मंदिर को भी रंग बिरंगी झालरों की लड़ी से सजाया गया है। वहीं पंजाब से आई महिलाओं ने गुरु कीर्तन करते हुए लंगर का प्रसाद भी बनाया। लोगों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। 27 तारीख को पूर्व सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी आएंगी।
विज्ञापन

2 of 6
संत रविदास जयंती पर 27 को बीएचयू में निकलेगी शोभायात्रा
संत रविदास की जयंती पर बीएचयू में 26 और 27 फरवरी को कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें 26 फरवरी को संगोष्ठी के बाद 27 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम और उसी दिन शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। मैत्री जलपान गृह में प्रेस कांफ्रेंस में बीएचयू में ओबीसी, एससी, एसटी अल्पसंख्यक संघर्ष समिति और एससी, एसटी छात्र कार्यक्रम आयोजन समिति से जुड़े रविंद्र भारती ने बताया कि आईएमएस बीएचयू के केएन उडप्पा सभागार में कराए जाने वाले आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
संत निरंजन दास (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
हवाई मार्ग से आज आएंगे संत निरंजन दास
कोरोना संकट को देखते हुए स्पेशल ट्रेन बेगमपुरा कैंसिल कर दी गई है। रविदासिया धर्म प्रमुख संत निरंजन दास समेत प्रमुख संतों को लेकर जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा में हवाई मार्ग से बनारस पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से वह मंदिर आएंगे। संत निरंजन दास के सीर पहुंचते ही मेला गुलजार हो जाएगा। कोरोना काल को देखते हुए संत निरंजन दास की सुरक्षा को देखते हुए ट्रस्ट के लोगों ने हवाई मार्ग से आने का निर्णय लिया है। देर रात तक सड़क मार्ग से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा।

4 of 6
मंदिर, पंडाल और सत्संग स्थल होंगे सैनिटाइज
कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर प्रबंधन मंदिर, पंडाल और सत्संग स्थल को लगातार सैनिटाइज करेंगे। श्रद्धालुओं से बिस्तर साथ लाने की अपील की गई है क्योंकि पहले की तरह एक साथ गद्दा नहीं लगेगा। टेंट में रहने वाले मानक का ख्याल रखेंगे। मंदिर मैनेजर निर्मल सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के आदेशानुसार सफाई और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था प्रशासन स्तर से कराई जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
27 को आएंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 फरवरी को संत रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री पहली बार संत रविदास मंदिर पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले सर्व समाज को साधने की यह अखिलेश यादव की काशी से शुरुआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
संत रविदास के मंदिर में दूसरी बार मत्था टेकेंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दूसरी बार संत रविदास के मंदिर में मत्था टेक ने आ रही हैं। वह संत रविदास जयंती के मौके पर 27 फरवरी को बनारस आएंगी। प्रियंका के काशी आने की सूचना पर कांग्रेस नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि प्रियंका गांधी 27 फरवरी को सुबह में संत रविदास के मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके साथ ही सत्संग स्थल पर संत निरंजन दास से आशीर्वाद भी लेंगी। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा का संत रविदास मंदिर में यह दूसरा दौरा है। इसके पहले भी वह पिछले साल 2020 में संत रविदास का आशीर्वाद लेने काशी आई थीं। उस दौरान उन्होंने दोबारा आने का वायदा भी किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें