आजमगढ़ के देवरांचल में घाघरा ने विकराल रूप धारण कर चुकी है। घाघरा नदी ने दाम महुला के पास रिंगबांध तोड़ दिया है। बांध टूटने से क्षेत्र के लगभग 170 घरों में बाढ़ का पानी घुस आया है। आगे की स्लाइड में देखें बाढ़ से त्रासदी...
विज्ञापन
2 of 7
flood in azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
बाढ़ की वजह से बहुत से लोग वहां से निकलकर बंधे पर शरण लेने को विवश हो गए हैं। विगत कई दिनों से दाम महुला में रिंग बांध पर दबाव बनाई नदी ने शुक्र वार को रिंगबांध को तोड़ दिया। रिंगबांध टूटने से क्षेत्र के लगभग 170 घरों में बाढ़ का पानी घुस आया।
विज्ञापन
3 of 7
flood in azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
लोग खाने पीने के सामानों को लेकर पानी में घुसकर बंधे पर पहुंचने लगे। तहसीलदार सगड़ी पीके राय तत्काल मौके पर पहुंचे और नाव को लगाकर बाढ़ से घिरे गांवों के लोगों को बाहर निकालने का कार्य किया। वहीं शाहडीह रिंगबांध पर रामानुज सिंह के घर के पास रामप्रीत यादव के घर के सामने रिंग बांध के ऊपर से पानी बह रहा है।
4 of 7
flood in azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
जिसके कारण रिंग बांध पर खतरा मंडरा है जो कभी भी टूट सकता है। ग्रामीण रिंग बांध की मरम्मत करने में लगे हैं। अगर यह बांध टूट गया तो 450 परिवार खतरे की जद में आ जाएंगे। महुला गढ़वल बांध इस्माईलपुर, निबियहवा, टेकनपुर, हैदराबाद के पास कमजोर हो गया है।
विज्ञापन
5 of 7
flood in azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद रोशनगंज के लोग बंधे पर शरण लिए हुए हैं। वहीं घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार की शाम बदरहुंआ गेज पर 72.91 मीटर और डिघिया गेज पर 72 मीटर पर पहुंच गया। जो कि शुक्रवार की शाम बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 72.81 मीटर और डिघिया गेज पर 71.88 मीटर दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
6 of 7
flood in azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
बदरहुंआ गेज के खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 123 सेमी और डिघिया गेज के खतरा बिंदू 70.40 मीटर से 162 सेमी ऊपर बह रही है। बाढ़ खंड के अधिकारियों की मानें तो कतरैनिया से 150000 क्यूसेक पानी घाघरा में आ रहा है। दोनों स्थान पर नदी का जलस्तर पर 24 घंटे में 10 सेमी बढ़ा है।
दाम महुला में रिंग बांध टूटने से जहां 170 घरों में पानी घुस गया वहीं करीब 24 से अधिक लोग विस्थापित होकर बंधे पर और प्राइमरी विद्यालय में शरण लिए हुए हैं। अब तक 500 से ऊपर परिवार विस्थापित हो चुके हैं जो बंधे पर या स्कूल में या अपने सगे संबंधी के यहां शरण लिए हैं। निबियहवा रिंग बंधा भी कटान की जद में आ गया है। इसके कटने से भी 100 परिवार विस्थापित होंगे। इस्माइलपुर के पास मेन बंधा खतरे में है, रोशनगंज नई बस्ती के पास भी मेन बंधे में सीपेज हो रहा है।