समायोजन की बहाली को लेकर शिक्षामित्रों का जन सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी रहा। पूर्वांचल समेत सभी जिलों में शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। जन सत्याग्रह के बाद अब शिक्षामित्र 21 अगस्त को लखनऊ में महारैली करने जा रहे हैं। आगे की स्लाइड में जानें पूर्वांचल में शिक्षामित्रों के प्रदर्शन का कैसा रहा तीसरा दिन...
विज्ञापन
2 of 8
मऊ में प्रदर्शन करते शिक्षामित्र
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष समिति का कुंवर सिंह उद्यान में तीसरे दिन भी सत्याग्रह आंदोलन जारी रहा। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार से अध्यादेश में संशोधन कर 1 लाख 70 हजार शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर बहाल करने की मांग की। समिति के लोगों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित दो सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
3 of 8
Shiksha Mitra
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विकास भवन में शिक्षामित्रों का चल रहा धरना जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों को पूर्ण शिक्षक बनाने के संबंध में अध्यादेश जारी नहीं करती है, तब-तक धरना प्रदर्शन अनिश्चित काल तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को लखनऊ स्थित विधान सभा का घेराव करने के लिए सभी शिक्षामित्र 20 अगस्त को रवाना होंगे।
4 of 8
Shiksha Mitra
- फोटो : अमर उजाला
मऊ में प्राथमिक शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शिक्षामित्रों ने अपनी मांगों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। मांगे न माने जाने के विरोध में 21 अगस्त को लखनऊ धरना देने का ऐलान किया। जिलाध्यक्ष रामकवल यादव ने कहा कि इस सरकार की मानसिकता ठीक नहीं लगती है। इसलिए हम लखनऊ पहुंचकर अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। इसके बाद भी हमारी मांगें नहीं मानी गई तो दिल्ली में भी धरना देंगे।
विज्ञापन
5 of 8
Shiksha Mitra
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में भी शिक्षामित्रों ने अपनी ताकत का एहसास कराया। डायट परिसर के समीप पुलिसकर्मियों ने शिक्षामित्रों को रोकने का प्रयास किया तो एकजुट शिक्षामित्र राजमार्ग पर बैठ गए। यह देख पुलिस पीछे हट गई। थोड़ी ही देर बाद शिक्षामित्र पैदल जुलूस की शक्ल में चुर्क तिराहा, छपका होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां शिक्षामित्रों ने खनन मंत्री अर्चना पांडेय को सीएम के नाम मांगपत्र सौंपा। मंत्री ने मांगों को सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
6 of 8
Shiksha Mitra
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शिक्षामित्रों का प्रदर्शन जारी रहा। सैकड़ों की संख्या में बीएसए कार्यालय पहुंचे शिक्षामित्रों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शाम को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन देने के लिए शिक्षामित्रों ने मानव शृंखला बनाकर जिला मुख्यालय जाने की योजना बनाई थी। हालांकि बाद में एडीएम सिटी जितेंद्र मोहन स्वयं बीएसए कार्यालय पहुंच गए। बीएसए कार्यालय के बाहर पुलिस लाइन मार्ग पर ही शिक्षामित्रों ने उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
7 of 8
Shiksha Mitra
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में भी सत्याग्रह आंदोलन जारी रहा। यहां शिक्षामित्रों ने न सिर्फ उपवास रखा, बल्कि ‘अध्यादेश लाना होगा-शिक्षामित्रों को बचना होगा‘ का नारा भी बुलंद किया। धरना सभा पर बीएसए प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ पटल सहायक/राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री वेद प्रकाश पांडेय ने उपवास पर बैठे शिक्षामित्रों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। बीएसए कार्यालय पर आयोजित जनपद स्तरीय सत्याग्रह आंदोलन के अंतिम दिन वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया।
मिर्जापुर में सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन रद्द किये जाने और सरकार से सहयोग न मिलने से क्षुब्ध शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट पर सत्याग्रह आंदोलन चलाते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षामित्र 'जय श्री राम' के नारे लगाते रहे। सरकार की वादा खिलाफी पर शिक्षामित्र धरना सभा में जम कर बरसे और सरकार विरोधी नारेबाजी की। वक्ताओं ने बताया कि 21 अगस्त को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में शिक्षामित्रों का विशाल आंदोलन प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर किया जाएगा।