फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood in Varansi: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में घुसा गंगा का पानी, अस्सी-दशाश्वमेध और नमो घाट डूबे, तस्वीरें...

Mon, 29 Aug 2022 11:41 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 12
वाराणसी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में गंगा की उफनाई लहरें रविवार की शाम को श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में प्रवेश कर गईं। जलासेन पथ के रास्ते धाम में गंगा की लहरें घुसने के बाद पूरा रैंप पानी में डूब गया है। वहीं दूसरी तरफ गंगा ने अस्सी घाट को पूरी तरह से डूबो दिया है। अस्सी से नगवां वाली सड़क पर नावें चल रही हैं। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 71.26 मीटर से 74 सेंटीमीटर ऊपर 72.01 मीटर तक पहुंच गया है। गंगा में बढ़ाव की रफ्तार एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ाव जारी है। इसका असर अब शहर की पॉश कॉलोनियो में भी देखने को मिलने लगा है। सामनेघाट इलाके में त्राहिमाम मचा है। शहर में 19 बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं। इसमें 661 परिवार के 3432 बाढ़ पीड़ितों को शरण दी गई है। राहत एवं बचाव के लिए 58 नावें लगाई गई हैं। बाढ़ से वाराणसी जनपद के कुल 20 वार्ड, 99 ग्राम सभा सहित कुल 119 ग्राम सभा एवं वार्ड के 15318 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। 19 राहत चौकी स्थापित की गईं हैं।
विज्ञापन

2 of 12
जलासेन पथ पर गंगा की लहरें - फोटो : अमर उजाला
रविवार को गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के कारण श्री काशी विश्वनाथ धाम के जलासेन पथ पर गंगा पहुंच गईं। हालांकि गंगा द्वार से गंगा के बीच में अभी 10 सीढ़ियों का फासला बाकी है। वहीं जलासेन पथ के बगल में लगी हनुमान जी की प्रतिमा के नीचे भी गंगा की लहरें पहुंचने लगी हैं। 
पढ़ेंः घरों में पानी, फसलें बर्बाद, दाह संस्कार में भी बढ़ीं मुश्किलें, पूर्वांचल के कई जिलों में बाढ़ का कहर
विज्ञापन

3 of 12
गंगा गैलरी से बाढ़ को देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
गंगा गैलरी पर गंगा की बाढ़ का नजारा देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। नदी की धारा में बढ़ाव से पहले ही प्रमुख घाटों के पंडों और तीर्थ पुरोहितों ने अपनी चौकियों को ऊपर कर लिया है। 

4 of 12
दशाश्वमेध सट्टी में बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध सट्टी में अपनी दुकान लगाने वाले दुकानदारों की भी धड़कनें तेज हो गई हैं। घाट की सीढ़ियां चढ़ते ही कई दुकानदार अपनी दुकान खाली कर चुके हैं, तो वहीं कुछ दुकानदार अपना सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे रहे। दशाश्वमेध घाट से पांडेयहवेली जाने वाली गलियों में भी बाढ़ का पानी घुस गया। 
विज्ञापन

5 of 12
मणिकर्णिका घाट की ऊपरी मंजिल के समीप पहुंचा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
मोक्षदायिनी गंगा के तट पर मुक्ति के लिए लंबी कतार लग रही है। खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा के कारण मणिकर्णिका घाट पर शवदाह में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मणिकर्णिका घाट पर गंगा गलियों में प्रवेश करने के साथ ही ऊपरी तल पर होने वाले शवदाह के प्लेटफार्म तक पहुंचे से चंद मीटर दूर है। जगह कम होने के कारण एक शव को जलाने में पांच से छह घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। हरिश्चंद्र घाट पर भी गलियों में जगह कम पड़ने लगी है।
विज्ञापन

6 of 12
अस्सी नगवां मार्ग पर बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
अस्सी घाट से नगवां की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहां रहने वालों ने अपने मकान खाली कर दिए हैं। साकेतनगर, छित्तूपुर सामनेघाट मार्ग, नगवां नाला पुल, सामनेघाट लंका मार्ग, मदरवां बस स्टैंड और रविदास मंदिर मार्ग पर दोपहर से ही बाढ़ का पानी चढ़ने लगा था। 
विज्ञापन

7 of 12
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के पूर्वी द्वार से कुछ नीचे पहुंचा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सुबह छह बजे गंगा का जलस्तर 71.75 मीटर, सुबह आठ बजे 71.77 मीटर, दोपहर 12 बजे जलस्तर 71.81 मीटर, दोपहर दो बजे 71.83 मीटर, चार बजे 71.85 और शाम को छह बजे 71.87 मीटर पर पहुंच गया। 

8 of 12
वाराणसी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में बाढ़ लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। किसी का काम छूटा तो किसी का धंधा मंदा हो गया है। वहीं बाढ़ में फंसे लोगों के लिए राशन, पानी सबसे बड़ी परेशानी है। वरुणा में पलट प्रवाह के कारण ढेलवरिया इलाके में सैकड़ों मकान पानी में डूब गये हैं। यहां के लोग बिहारीजी मंदिर के पास टेंट में रह रहे हैं, तो कोई छत का सहारा ले रहा है। 

9 of 12
वरुणा पार इलाके में बाढ़ का कहर - फोटो : अमर उजाला
गंगा और वरुणा के बाढ़ग्रस्त इलाकों में संक्रामक बीमारियों के रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम निगरानी करेगी। इसके लिए क्षेत्रवार मोबाइल स्वास्थ्य टीम की तैनाती का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम को बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों को परामर्श, जरूरी दवाओं के वितरण की जिम्मेदारी दी गई है। 

10 of 12
बाढ़ की जद में आया नमो घाट - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ प्रभावित ढाब क्षेत्र मोकलपुर रामपुर गोबरहां मुस्तफाबाद, चांदपुर, कोटवां, सरायमोहाना , सलारपुर आदि गांवों का दौरा कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया। उन्होंने प्रभावितों से उनकी समस्याओं आदि के बारे में पूछा और त्वरित समाधान कराने का आश्वासन दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के साथ नाव पर बैठ कर टेकुरी, लक्ष्मीसेनपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। 

11 of 12
वाराणसी के नगवां समेत कई इलाकों में चलने लगी नाव - फोटो : अमर उजाला
 बाढ़ का पानी शाहंशाहपुर में पूरी तरह फैल गया है। यहां करीब तीन किलोमीटर का क्षेत्रफल पानी से जलमग्न हो गया है। शाहंशाहपुर-मगराहा मिर्जापुर जाने वाला संपर्क मार्ग डूबने से आवागमन बंद है। रविवार को भी बाढ़ का पानी खेतों की तरफ तेजी से बढ़ रहा था। 
विज्ञापन

12 of 12
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा - फोटो : अमर उजाला
एनडीआरएफ कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में एनडीआरएफ की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, एडीएम सिटी गुलाब चंद्र ने एनडीआरएफ टीम के साथ मारुति नगर इलाके में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। जिलाधिकारी ने प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें