फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में उफान पर गंगा: बनारस से बलिया तक सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित, घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग

Sun, 28 Aug 2022 03:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप - फोटो : अमर उजाला
जीवनदायिनी मानी जाने वाली गंगा का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला बरकरार है। वाराणसी, चंदौली, बलिया, गाजीपुर, चंदौली में जलस्तर लाल निशान पार है तो मिर्जापुर, भदोही में चेतावनी बिंद्रु पार कर गया। बलिया में गंगा उच्चतम बाढ़ बिंदु के नजदीक पहुंच गई हैं।  पूर्वांचल के सैकड़ों गांव बाढ़ में का असर है। बाढ़ से बचने के लिए लोग खुद अपना घर उजाड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की जंग लड़ रहे हैं। गंगा का रौद्र रूप देखकर किनारे बसे लोग दहशत में जी रहे हैं। अगले 24 घंटे तक अगर गंगा का यही तेवर बना रहा तो कई और इलाके में भी पानी तबाही की कहानी लिखने लगेगा।  

वाराणसी में गंगा लाल निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। गंगा के रौद्र रूप के कारण वरुणा और असि में पलट प्रवाह से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार को भोर में गंगा के जलस्तर के बढ़ाव में कमी आई। गंगा का जलस्तर सुबह से एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में पानी का प्रसार शहरी आबादी व बस्तियों में होने लगा है। 15 हजार से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। गंगा के तटवर्ती इलाकों में पांच एकड़ फसलें जलमग्न हो चुकी हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शाम को सात बजे गंगा का जलस्तर 71.59 मीटर दर्ज किया गया और यह खतरे के निशान 71.26 मीटर से 33 सेंटीमीटर ऊपर है।  
पढ़ेंः काशी में बाढ़ से बढ़ी दुश्वारियां: कहीं मिल रहा एक समय का खाना तो कहीं आफत में भी जारी है पढ़ाई के लिए संघर्ष
विज्ञापन

3 of 7
गाजीपुर के रेवतीपुर ब्लॉक में बाढ़ का नजारा - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में गंगा खतरे के निशान 63.105 मीटर से ऊपर बह रही हैं। रेवतीपुर ब्लॉक के आधा दर्जन गांवों के तीन संपर्क मार्गों पर पानी भर जाने से आवागमन बंद हो गया है।  गंगा के जलस्तर में दो सेमी प्रतिघंटे बढ़ोतरी हो रही है। शाम छह बजे तक जलस्तर 63.720 मीटर पर था। चंदौली में गंगा खतरे के निशान 71.26 मीटर के ऊपर बह रही हैं। शनिवार की शाम सात बजे जलस्तर 71.59 मीटर था। तीन सेमी प्रतिघंटे पानी बढ़ रहा है। 

4 of 7
बलिया के गोपालपुर में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
बलिया में गंगा उच्चतम बाढ़ बिंदु के नजदीक पहुंचने की स्थिति में है। गंगा का जलस्तर वर्ष 2016 के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है। 2016 में उच्चतम बाढ़ बिंदु 60.390 मीटर था। शाम चार बजे जलस्तर 59.210 मीटर पर था। गंगा का पानी आधा दर्जन गांवों में प्रवेश कर गया है। करीब एक दर्जन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के साथी ही दो इंटर कॉलेज वह एक महाविद्यालय में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। 
विज्ञापन

5 of 7
मिर्जापुर में बाढ़ में फंसे पशु - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में छानबे, कोन, मझवां, सीटी, पड़री, सीखड़, नरायनपुर विकास खंड में गंगा के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। सड़कों पर पानी भर जाने से संपर्क टूट गया है। गांवों तक पहुंचने के लिए केवल नाव ही सहारा है। शनिवार को शाम चार बजे प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की गति से गंगा के जलस्तर में बढ़ाव हो रहा था। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार करते हुए 78.44 मीटर पर पहुंच गया है। खतरे का निशान 77.724 मीटर है। 
विज्ञापन

6 of 7
भदोही में गंगा का जलस्तर अब खतरे के निशान की ओर - फोटो : अमर उजाला
भदोही में जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर गया। 1.2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ रहा है। चेतावनी बिंदु 80.200 मीटर पार कर जलस्तर 80.225 मीटर तक पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 81.200 से एक मीटर नीचे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वाराणसी के नगवां इलाके में बाढ़ का हाल - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फंसे 19 लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में निरीक्षक मिथिलेश की टीम ने रविदास घाट के सामने स्वामी नारायण नंद तीर्थ वेद विद्यालय में 10 बच्चों और दो शिक्षकों को रेस्क्यू करके बोट से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें