यूपी के एक स्कूल में प्रधानाध्यापक व उसके बेटे ने ऐसा गंदा काम किया। जिसने इंसानियत को धब्बा लगा दिया। प्रदेश के आजमगढ़ जिले में यह घटना घटी। आगे की स्लाइड्स में जानें पूरा मामला...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
azamgarh
जिले में एक महिला शिक्षामित्र को स्कूल ने खुलने पर प्रधानाध्यापक की शिकायत एबीएसए से कर दी। जिससे एबीएसए ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगा दी। इस बात से नाराज होकर प्रधानाध्यापक और उसका बेटा रिवाल्वर लेकर स्कूल पहुंचा। इसके बाद दोनों ने मिलकर शिक्षामित्र को पटक पटककर पीटा। जिससे शिक्षामित्र और उसकी की बेटी घायल हो गए। शिक्षामित्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
3 of 6
azamgarh
रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत डीएम ने जूनियर तक के सभी विद्यालयों को खोलने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में जिले के बरदह थाना क्षेत्र के नर्वे गांव में इस क्रम में बरदह थाने के नर्वे गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षामित्र सुधा सिंह अपनी बेटी को लेकर स्कूल पहुंची।
4 of 6
azamgarh
स्कूल बंद होने पर प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सिंह को फोन किया। पर 11 बजे तक स्कूल न खुलने पर सुधा ने एबीएसए मार्टीनगंज अवधेश सिंह को फोन किया। एबीएसए ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। तब ओमप्रकाश सिंह अपने बेटे आलोक सिंह को लेकर स्कूल पहुंचे। आरोप है कि शिकायत करने को लेकर उन लोगों ने सुधा सिंह से मारपीट की। इस दौरान आलोक के हाथ में रिवाल्वर था। मारपीट में सुधा की बेटी को भी चोट लगी।
विज्ञापन
5 of 6
azamgarh
वहीं एक निजी अस्पताल में भर्ती सुधा ने फोन पर बताया कि आलोक रिवाल्वर लिए हुए था और उससे गोली मारने की धमकी दे रहा था। जबकि पुलिस आलोक के पास तमंचा होने की बात बता रही है। घटना के संबंध में सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
उधर इस संबंध में एबीएसए मार्टीनगंज अवधेश सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी बीएसए/डीआईओएस डा. बीके शर्मा का कहना है कि डीएम के आदेश पर प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सिंह को निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।