फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : मां ने हंसिये से बेटी का गला काट कर उतारा मौत के घाट, पुलिस के पूछने पर कही ये बात

Fri, 22 Feb 2019 10:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक
उत्तर प्रदेश के बलिया में एक मां ने अपनी 15 वर्षीय बेटी का गला काट कर मौत के घाट उतार दिया। जब मां को पुलिस ने हिरासत में लिया तो उसने ऐसी बात कही कि पुलिस सुन कर हैरान हो गई। महिला के पति ने पुलिस थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया है। देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के संसार टोला गाँव निवासी राजभूषण यादव की पुत्री प्रिया कुमारी(15) बुधवार की सुबह अपने बिस्तर पर सोई हुई थी। इसी दौरान उसकी मां चिंता देवी ने अचानक उसके शरीर और गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। जब बेटी लहूलुहान हो कर बिस्तर पर छटपटाने लगी तो महिला कमरे से बाहर निकल आई। 
विज्ञापन

3 of 5
घर के बाहर बैठे पति राजभूषण यादव से आकर चिंता देवी बोली कि मैनें सब कुछ तबाह कर दिया। मैंने प्रिया को मार दिया। इतना सुनते ही राजभूषण भागा भागा कमरे में पहुंचा तो देखा कि प्रिया बिस्तर पर तड़प रही थी। राजभूषण बेटी को लेकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचा। जहां डॉक्टर ने प्रिया को मृत घोषित कर दिया। 

4 of 5
राजभूषण ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजभूषण की तहरीर पर पुलिस ने चिंता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर के उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
इस बाबत बैरिया के सीओ उमेश कुमार यादव ने बताया कि मां चिंता देवी से पूछताछ में पता चला कि उसने अपनी पुत्री प्रिया की हत्या सब्जी काटने वाले हंसिये से की है। उसकी निशानदेही पर हंसिया को मौका-ए-वारदात से बरामद कर लिया गया है। मां से पुलिस ने जब पूछा कि प्रिया को क्यों मारा? तो उसने बस एक बात की रट लगा ली कि अपनी प्रिया को मैंने ही मारा है। पुलिस को प्रथमदृष्टया महिला अर्द्धविक्षिप्त लग रही है। प्रिया कक्षा नौ की छात्रा थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें