फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे दोस्त से नहीं हुई शादी तो बेटी की बारात पर लाशें बिछेंगी लाशें'

Wed, 29 Nov 2017 06:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
धमकी
यूपी के आजमगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला साम‌ने आया है। जिले के एक गांव निवासी लड़की के परिजनों को उसी गांव के एक मनबढ़ ने धमकी दी है। उसने कहा है कि यदि तुम्हारी बेटी की शादी मेरे दोस्त से नहीं हुई तो बारात के दिन लाशें बिछ जाएंगी। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें... 
 
विज्ञापन

2 of 6
धमकी
मनबढ़ों का कहना था कि युवती की शादी उसके दोस्त से नहीं होगी तो किसी अन्य से भी नहीं होने देंगे। इस चेतावनी के बाद भी यदि बारात आ गई तो लाशें बिछ जाएंगी। मामला दो वर्ग विशेष का होने की वजह से पीड़ित पक्ष काफी भयभीत है। 
विज्ञापन

3 of 6
demo pic
लड़की बीए में पढ़ती है। परिवारवालों ने उसकी नवंबर माह के अंत में शादी तय की है। युवती की शादी तय होने की जानकारी मिलने पर रविवार की शाम उसके गांव का रहने वाला दूसरे समुदाय का एक युवक अपने दोस्तों को लेकर पहुंचा और शादी तोड़ देने की धमकी दी। 

4 of 6
threat call
उक्त लड़की के घर सोमवार की रात मनबढ़ अपने दोस्तों के साथ पहुंचा और शादी तोड़ने की धमकी दी। मनबढ़ों ने अश्लील वीडियो भी सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। मामला जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। 
विज्ञापन

5 of 6
marriage
गांव निवासी लड़की की शादी इसी हफ्ते है। इससे पहले मनबढ़ की इस धमकी से परिवार वालों में भय व्याप्त हो गया है। मंगलवार को भयभीत परिवारवालों ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा और सकुशल शादी संपन्न कराने का निर्देश दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
पीड़ित ने बताया कि मनबढ़ों ने धमकी दी है कि यदि चेतावनी के बाद भी शादी हुई तो उनके पास मौजूद अश्लील वीडियो भी सार्वजनिक कर देंगे। प्रभारी एसपी/एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने कोतवाल जीयनपुर को पीड़ित परिवार के पूरी सुरक्षा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें