फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सोनभद्र : 10 की मौत और 26 लोग घायल, तस्वीरों में देखें खूनी संघर्ष

Thu, 18 Jul 2019 11:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
1 of 10
अस्पताल में भर्ती घायल शख्स। - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले में बुधवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 26 लोग घायल हो गए। मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। साथ ही पुलिस को जांच और दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। क्लिक कर देखें आगे की स्लाइड्स में तस्वीरें...।

2 of 10
जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मूर्तिया (उभ्भा) गांव में बुधवार दोपहर सौ बीघा विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान फायरिंग हुई और जमकर लाठी-डंडे और फावड़े चले। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सीएचसी घोरावल और जिला अस्पताल में हो रहा। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसपी सलमान ताज पाटिल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

3 of 10
घोरावल कोतवाली क्षेत्र में ग्राम पंचायत मूर्तिया में दो पक्षों में वर्षों से जमीन विवाद चल रहा है। बुधवार को ग्राम प्रधान एक ट्रैक्टर पर दर्जनों लोगों को लेकर विवादित जमीन पर पहुंच गया। वहां उसने खेत की जोताई शुरू करा दी, जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। उसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। इस दौरान फायरिंग हुई, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चली। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में रामचंद्र(50) पुत्र लालशाह, राजेश गौड़(28) पुत्र गोविंद, अशोक(50) पुत्र नन्हकू, रामधारी(60) पुत्र हीरा शाह, नंदलाल की पत्नी नाम अज्ञात(45), दुर्गावती(42) पत्नी रंगीलाल, रामसुंदर(50) पुत्र तेज सिंह, जवाहिर(48) पुत्र जयकरन, सुभवंती (40) पत्नी रामनाथ शामिल हैं।

4 of 10
इसके अलावा अशोक गोड़ (35) पुत्र हरिवंश, केरवा देवी(50) पत्नी राम प्रसाद, रामधीन(35) पुत्र तेजा सिंह, विजय कुमार(20) पुत्र जय श्याम, जय प्रकाश(20) पुत्र संतलाल, नागेंद्र(26) पुत्र श्रीराम, राजिंदर (18) पुत्र राम सिंह, भगवान दास(60) पुत्र भीखम, रामलाल(60) पुत्र बौड़म, छोटेलाल(65) पुत्र चरकुट, कमलावती(50) पत्नी रामपति, रामनाथ(26) पुत्र तेजा सिंह, सीता देवी(70) पत्नी तेजा सिंह, सुखवंती(45) पत्नी संतलाल समेत 16 लोग घायल हो गए।

5 of 10
सूचना पर यूपी सौ नंबर पुलिस, थाने की पुलिस के साथ ही आसपास के थानों की पुलिस पहुंच गई। एसपी भी पहुंच गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सलमान ताज पाटिल ने कहा कि मूर्तिया में खेत का विवाद है। गांव का प्रधान यज्ञदत गुर्जर ट्रैक्टर से लोगों को लेकर उस जमीन पर आया और खेत की जोताई करने लगा। जब खेत पर काबिज लोगों ने विरोध किया तो प्रधान और उसके सार्थियों ने उन लोगों पर हमला बोल दिया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

6 of 10
सोनभद्र में जमीन के विवाद को लेकर यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि इस मामले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उभा गांव के प्रधान ने 2 साल पहले यह जमीन खरीदी थी, जिस पर वह सहयोगियों के साथ कब्जा करने के लिए गए थे, जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो उन पर फायरिंग कर दी। ग्राम प्रधान के भतीजों सहित 12 लोगों को अरेस्ट किया गया है। गांव में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। उन्होंने बताया कि दो ग्राम प्रधानों ने फायरिंग कराई है।

7 of 10
सीएम योगी ने कार्रवाई के दिए आदेश :
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र में हुई घटना पर संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए सोनभद्र के डीएम को निर्देश दिया है। उन्होंने डीजीपी को व्यक्तिगत रूप से मामले की निगरानी करने और दोषियों को पकड़ने के लिए बहुत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही सीएम योगी ने आगे निर्देश दिया है कि कमिश्नर मिर्जापुर और एडीजी जोन वाराणसी संयुक्त रूप से इस मामले की जांच करेंगे और 24 घंटे के भीतर खामियों के लिए जिम्मेदारी तय करेंगे।

8 of 10
आईजी एलओ प्रवीण कुमार ने बताया कि यह पीएस घोरावल ग्राम उभा में सुदूर इलाके की एक घटना है। वहां के प्रधान ने 2 साल पहले 90 बीघा जमीन खरीदी थी। लेकिन वह अपने कुछ सहयोगियों के साथ जमीन पर कब्जा करने के लिए चला गया, जिसका स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया और उसके बाद खूनी संघर्ष हो गया।

9 of 10
सोनभद्र एसपी ने बताया कि घोरावल थाना क्षेत्र के उभा गांव में दो पक्षों के बीच खेत को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष उभा गांव का प्रधान यज्ञवत भूर्तिया है, जो अपने साथ कुछ लोगों को ट्रैक्टर में भरकर ले आया। यहां आकर वह अपने खेत को जोतने लगा और इस खेत पर ग्रामीणों ने पहले से कब्जा कर रखा था। इसके बाद जब लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तत्काल सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। जहां सभी घायलों को रॉबर्ट्सगंज के अस्पताल और घोरावल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

10 of 10
clash two side sonhadra - फोटो : clash two side sonhadra
एडीजी वाराणसी जोन बृज भूषण ने बताया कि घटना जमीन विवाद से संबंधित है। फायरिंग और हमले में 10 लोगों की मौत हुई है। प्रकरण में अब तक 12 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। शांति और कानून व्यवस्था के मद्देनजर गांव और आसपास के गांवों में पुलिस तैनात की गई है।
Next
AU ऐप में पढ़ें