फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: आश्रम में रुके चार युवकों ने संतों पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मचा हड़कंप

Thu, 18 Jul 2019 08:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश के मायाकुंड स्थित जनार्दन दंडी बड़ा शंकराचार्य आश्रम में चार लोगों ने दो संतों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे दोनों संत लहूलुहान हो गए।
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक आश्रम के महाराज विज्ञानानंद तीर्थ और प्रबंधक केशव स्वरूप ब्रह्मचारी पर उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी निवासी उप्रेंद्र शर्मा सहित चार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद आश्रम में शिक्षा ले रहे अजय शर्मा और सनी ने बताया कि 15 जुलाई को उक्त चार युवक आश्रम में गुरु पूर्णिमा के लिए आए थे।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आज सुबह करीब 10:00 बजे किसी बात को लेकर चारों महाराज विज्ञानानंद तीर्थ से झगड़ने लगे। इस दौरान युवकों ने चाकू निकाल लिया और महाराज जी पर वार करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रबंधक केशव स्वरूप ब्रह्मचारी और महाराज विज्ञानानंद तीर्थ - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच शिष्यों ने बीच-बचाव किया, लेकिन हमलावर चाकू मारने में सफल रहे। वहीं चारों हमलावरों को आश्रम के ही लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें