कोरोना वायरस ने जीवन को काफी बदल दिया है। ये बदलाव हमारे जीवन जीने के तौर-तरीके में आए हैं। इसके साथ ही अब भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने लगे हैं। संक्रमण न फैले इसके लिए प्रशासन सामूहिक आयोजन या ज्यादा भीड़ इकट्ठा नहीं होने दे रहा है। धर्मनगरी काशी तो एक ऐसा शहर है, जहां हर दिन धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। लेकिन कोरोना की वजह से अब सब बंद पड़े हैं। भगवान जगन्नाथ यात्रा की भी आज नहीं निकली है, जिससे श्रद्धालुओं में मायूसी छाई है।