फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 तस्वीरों में छठे चरण का प्रचार : योगी-अखिलेश से लेकर मायावती और प्रियंका तक, तस्वीरों में देखिए किसने कैसे किया प्रचार?

Tue, 01 Mar 2022 05:59 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश में छठे चरण के मतदान के लिए आज प्रचार थम गया। अब तीन मार्च को सूबे के 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होना है। 
 
विज्ञापन
1 of 10
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
छठे चरण के चुनाव प्रचार प्रसार में भी राजनीतिक दलों ने खूब दमखम दिखाया। छोटे-बड़े सभी नेताओं की रैली में खूब भीड़ जुटी। कोई किसी से कम नहीं दिखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियों में जहां बुल्डोजर दिखे, वहीं अखिलेश की रैलियों में गदा और साइकिल लेकर लोग पहुंच रहे। बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पूरी ताकत लगा दी। देखिए तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 10
गोरखपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद विरोधी दलों के नेता विदेश चले जाएंगे। विपक्षी नेता अभी से तैयारी शुरू कर दी है। गुंड़ों को उनकी सही जगह पर पहुंचा दिया गया है, प्रदेश विकास के मार्ग पर अग्रसर है। अब तक हुए चुनाव में भाजपा ने अपने बहुमत के आकड़ों को छू लिया है। अगले चरण में भी भाजपा की सुनामी चलेगी। 
विज्ञापन

3 of 10
बलिया में सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
बलिया में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान वह भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर नजर आए।

4 of 10
लखनऊ में प्रियंका गांधी ने आज महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर जाकर पूजा की। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले आज शिव मंदिर जाकर पूजा की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में छोटे बच्चों और महिलाओं से मुलाकात की।
विज्ञापन

5 of 10
बसपा सुप्रीमो मायावती ने गोरखपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी छठे चरण के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मायावती ने कई जिलों में जाकर रैली की। 
विज्ञापन

6 of 10
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बेल्थरा रोड विधानसभा में चुनावी रैली को संबोधित किया। 
विज्ञापन

7 of 10
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
महाराजगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली के लिए जुटी भीड़। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

8 of 10
बलिया में सपा की रैली - फोटो : अमर उजाला
बलिया में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान लोग छत पर खड़े होकर अखिलेश को सुन रहे थे। 

9 of 10
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में सीएम योगी की रैली के दौरान बड़ी संख्या में बुल्डोजर भी दिखे। बुल्डोजर पर खड़े होकर लोग सीएम योगी के समर्थन में नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

10 of 10
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की रैली में युवा साइकिल लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें