शामली के अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस छह माह पुराने रोहतक विवाद, धमकी और दो दिन की रेकी समेत कई पहलुओं की जांच कर रही है। परिवार ने दादी की पुरानी हत्या का भी जिक्र कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
शामली के बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी सिंगर एवं अभिनेता अंकित बालियान ने देहाती अंदाज के गीतों से अपनी पहचान बनाई थी। उनकी हत्या के बाद पुलिस की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। पुलिस दो दिन तक अंकित की रेकी किए जाने, छह माह पहले रोहतक में एक अन्य सिंगर से हुई कहासुनी और उसे मिली कथित धमकी को जांच के अहम बिंदुओं के रूप में देख रही है।
वहीं परिवार ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पुरानी घटनाओं का जिक्र किया है। वहीं अंकित की मां बेटे को याद कर बिलखती रही। उनका कहना है कि बेटे ने कभी किसी का बुरा नहीं किया। हमें न्याय चाहिए। वहीं अन्य परिजनों का कहना था कि अंकित एक दो के काबू में तो आने वाला नहीं था, पीठ पीछे से वार किया, सामने से वार करते।
देहाती संगीत और हरियाणवी संस्कृति से गहरा जुड़ाव
अंकित बालियान मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा गांव के निवासी थे। बचपन से ही उन्हें संगीत का शौक था। हरियाणवी संस्कृति और संगीत से उनका गहरा जुड़ाव रहा। उन्होंने देहाती शैली के गीतों के जरिए कम समय में अपनी पहचान बनाई। उनके गीतों में देहाती जीवनशैली और युवाओं से जुड़े विषय प्रमुख रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा की भौगोलिक नजदीकी के चलते अंकित का हरियाणवी संगीत और संस्कृति से जुड़ाव और मजबूत हुआ। इसी क्षेत्र की देहाती शैली को उन्होंने अपने संगीत में प्रमुखता दी।
विज्ञापन
3 of 11
अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
छह माह पुराने रोहतक विवाद की भी पड़ताल
अंकित हत्याकांड की जांच में पुलिस करीब छह माह पहले रोहतक में एक अन्य सिंगर के साथ हुई उसकी कहासुनी को भी खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि इस विवाद के बाद अंकित ने रोहतक में रहना कम कर दिया था और बंतीखेड़ा में अधिक समय बिताने लगा था।
हालांकि काम के सिलसिले में उसका रोहतक और आसपास के क्षेत्रों में आना-जाना जारी रहा। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छह माह पहले हुआ विवाद आगे किसी रंजिश में बदला था या नहीं। इस पहलू की अभी पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।
4 of 11
आरोपियों की वायरल तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन से रेकी कर रहे थे हमलावर
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार अंकित की हत्या अचानक नहीं हुई थी। यूपी और हरियाणा से जुड़े हमलावर वारदात से करीब दो दिन पहले से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। बुधवार को भी उसके घर से जिम जाने और जिम से बाहर आने तक रेकी किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार हमलावरों को अंकित की दिनचर्या की जानकारी थी। इसी आधार पर उन्होंने जिम के बाहर इंतजार किया और उसके बाहर निकलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। दो हमलावर सीसीटीवी में कैद होने बताए गए हैं हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं किी है।
विज्ञापन
5 of 11
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
लोकेशन किसने बताई, पुलिस तलाश रही कड़ी
घटना के बाद पुलिस जिम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संदिग्ध युवकों और वाहनों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावरों को अंकित की लोकेशन और दिनचर्या की जानकारी किसने उपलब्ध कराई। पुलिस वारदात से पहले और बाद की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने के साथ यह भी पता कर रही है कि हमलावर कहां ठहरे थे और किन लोगों के संपर्क में थे।
राणा नाम के व्यक्ति की धमकी की भी जांच
अंकित के चाचा चीकू ने पुलिस को बताया कि अंकित के साथ काम करने वाले राणा नाम के व्यक्ति ने उसे धमकी दी थी। परिवार को आशंका है कि इस व्यक्ति की हत्या में भूमिका हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी इस आरोप की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अंकित के साथ काम करने वाले लोगों और उसके पुराने विवादों की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
7 of 11
आरोपियों की वायरल तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर हमलावरों की तस्वीरें वायरल
पुलिस की प्रारंभिक जांच में वारदात में शामिल हमलावरों की उम्र करीब 21 से 26 वर्ष के बीच होने की जानकारी सामने आई है। उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है। यूपी और हरियाणा के संदिग्ध युवकों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
8 of 11
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
पानीपत की ओर भागे बदमाश
पुलिस के अनुसार हत्या के बाद बदमाश बाइक से पानीपत की ओर भागे थे। पुलिस टीमें उनके संभावित भागने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। उनके संभावित ठिकानों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
9 of 11
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
गोगी गैंग की ओर से जिम्मेदारी लेने का दावा
अंकित की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर हरियाणा की गोगी गैंग की ओर से वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया। गैंग के भोलू सहापुरिया के नाम से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की गई, जिसमें अंकित पर गैंग के दुश्मनों से मिलने और गोगी से जुड़ी घटना पर गाना बनाने का आरोप लगाया गया।
हालांकि पुलिस ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पोस्ट से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।
10 of 11
अंकित बालियान हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
बड़े भाई ने 25 साल पुरानी दादी की हत्या का किया जिक्र
अंकित के बड़े भाई राजीव बालियान ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि करीब 25 साल पहले उनकी दादी फूलमती की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी, लेकिन आज तक परिवार को इंसाफ नहीं मिला।
राजीव ने कहा कि अब उनके भाई की भी बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने सवाल उठाया, “कहां है पुलिस और कहां है रामराज? सरकार रामराज की बात करती है।
परिवार की चिंता के बीच जांच जारी
अंकित की हत्या के बाद पुलिस कई संभावित कारणों और संदिग्धों की कड़ियां जोड़ रही है। छह माह पुराने विवाद, धमकी, दो दिन की रेकी और सोशल मीडिया पर सामने आए दावे समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से किसी एक वजह को हत्या का कारण घोषित नहीं किया गया है।