फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन थे गायक अंकित: पंचायत चुनाव लड़ने की थी तैयारी, हरियाणवी गानों से पहचान, बॉलीवुड पहुंचना था लक्ष्य

Thu, 27 Aug 2026 03:37 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

हरियाणवी संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले गायक अंकित बालियान की यूपी के शामली जिले में बुधवार की शाम को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गायक अंकित सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय थे। 
विज्ञापन
1 of 22
ankit balyan murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हरियाणवी संगीत के जाने-माने गायक अंकित बालियान की बुधवार शाम को हत्या कर दी गई। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में उन्हें गोलियां मारी गईं। उनकी हत्या से उनकी राजनीतिक और बॉलीवुड में नाम कमाने की यात्रा रुक गई है। गायक अंकित सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय थे। उनके YouTube चैनल पर 3.67 लाख से अधिक सदस्य थे। अंकित अपने वीडियो में विभिन्न सहयोगियों के साथ गायक और कलाकार के रूप में दिखते थे। वह आगामी जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने वार्ड तीन से संभावित प्रत्याशी के प्रचार पट्ट भी लगाए थे। अंकित बालियान की पहचान केवल एक स्थानीय कलाकार तक सीमित नहीं थी। वह यूट्यूब पर भी सक्रिय रहते थे। गायकी और प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी विशेष जगह बनाई थी।

अंकित बालियान हरियाणवी संगीत जगत में एक प्रमुख नाम थे। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। उनके YouTube चैनल के लाखों सदस्य उनकी लोकप्रियता का प्रमाण थे। वह अपने संगीत वीडियो में अक्सर नए कलाकारों के साथ काम करते थे। उनकी कलात्मक प्रस्तुतियां दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जाती थीं।
विज्ञापन

2 of 22
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानिए कौन थे अंकित बालियान
अंकित बालियान मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। पिछले कई वर्षों से वह सोनीपत और रोहतक में रह रहे थे। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्होंने सिंगर और अभिनेता के तौर पर पहचान बनाई थी। उनका सबसे चर्चित गाना, भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान... रहा। इस गाने के बाद अंकित हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से चर्चित हुए। इसके बाद उन्होंने कई गानों और म्यूजिक वीडियो में काम किया।

 
विज्ञापन

3 of 22
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
20 से अधिक नए गानों पर कर रहे थे काम
अंकित 20 से अधिक नए हरियाणवी गानों पर काम कर रहे थे। इन गानों को अगले महीने रिलीज करने की तैयारी थी। वह लगातार शूटिंग और अन्य तैयारियों में जुटे हुए थे।
 

4 of 22
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणवी संस्कृति व देहाती संगीत से था गहरा नाता
अंकित बालियान मूल रूप से शामली जिले के गांव बंतीखेड़ा के निवासी थे। संगीत को लेकर बचपन से उनमें जुनून था। उनका हरियाणवी संस्कृति और संगीत से गहरा नाता रहा है। उन्होंने संगीत के जादू व कला के दम पर कम समय में ही अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन

5 of 22
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने खास देहाती शैली से फैन के दिलों में जगह बनाई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा पास पास होने के कारण उन्हें हरियाणवी संगीत व संस्कृति से जुड़ने में आसानी रही। उनके गीतों में देहाती जीवन शैली व युवाओं पर फोकस रहा है।
विज्ञापन

6 of 22
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिला पंचायत से बॉलीवुड तक पहुंचने का सपना अधूरा
बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान ने कबड्डी के मैदान से हरियाणवी संगीत की दुनिया तक अपनी पहचान बनाई थी। प्रदेश स्तर पर कबड्डी खेल चुके अंकित के पैर में चोट लगी तो खेल का सफर थम गया। इसके बाद उन्होंने जिम से अपनी नई शुरुआत की और करीब वर्ष 2022 में हरियाणवी गायन की दुनिया में कदम रखा।
विज्ञापन

7 of 22
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेहनत के दम पर उन्होंने 50 से अधिक गानों में काम किया। अब उनकी नजर जिला पंचायत सदस्य के चुनाव पर थी और इसके बाद बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी थी। हालांकि हत्या की वारदात ने उनके इन सपनों को हमेशा के लिए अधूरा छोड़ दिया।

8 of 22
अंकित की मौत पर बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित के भाई कपिल ने बताया कि वर्ष 2013-14 तक अंकित प्रदेश स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी थे। हालांकि उन्हें संगीत का भी शौक था। दिल्ली, भोपाल समेत कई स्थानों पर हुई प्रतियोगिताओं में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। कबड्डी खेलते समय पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें खेल छोड़ना पड़ा।

9 of 22
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद उन्होंने जिम ज्वाइन किया और वर्ष 2022 में हरियाणवी सिंगर बनने के लिए मेहनत शुरू कर दी। अंकित ने गोली-गोली के बारूद..., एक खटोला जेल के भीतर..., मोदी बड़ा गांव....., रुतबा जाट और जाटनी.... समेत 50 से अधिक हरियाणवी गानों में काम किया था।

10 of 22
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनके गानों को लोगों ने पसंद किया। गायन के काम के चलते वह रोहतक के सेक्टर-14, सोनीपत और दिल्ली के खजूरी खास में रहते थे। उन्होंने तीनों स्थानों पर कार्यालय भी बना रखे थे और एक-दो महीने में ही गांव आते थे।

11 of 22
अंकित हत्याकांड के बाद जाम लगाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित ने प्राथमिक शिक्षा गांव के विद्यालय से हासिल की थी। इसके बाद दिल्ली से बीपीएड किया। परिवार के अनुसार वह गांव से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे थे। चुनाव के बाद बॉलीवुड में हाथ आजमाने की योजना थी। इसके लिए उनकी कुछ चर्चित बॉलीवुड कलाकारों से बातचीत भी चल रही थी।

12 of 22
अंकित की हत्या के बाद शव के पास बिलखती मां और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां बोली, मत बोलो, मेरा बेटा सो रहा है
अंकित की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना के बाद जाम लगाने के दौरान अंकित की मां बेटे का सिर अपनी गोद में रखकर सड़क पर बैठ गईं। वह बिलखते हुए कहती रहीं मत बोलो, मेरा बेटा सो रहा है। मां की यह हालत देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों और अंकित के यार-दोस्तों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस से हत्याकांड का जल्द खुलासा करने और आरोपियों का एंकाउंटर करने की मांग की।

13 of 22
शामली में हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या
शामली शहर के बीच आर्यपुरी नाला पटरी पर कोतवाली के नजदीक बुधवार की देर शाम करीब 6:45 बजे बाइक से आए चार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके हरियाणवी सिंगर व एक्टर अंकित बालियान (35) की हत्या कर दी। बावरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित के जिम से बाहर निकलते के बाद गाड़ी में बैठते ही हमला किया गया। अंकित के सिर, छाती और पेट में पांच गोलियां लगने के निशान मिले हैं।
 

14 of 22
शामली में हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अंकित बालियान पिछले कुछ समय से हरियाणा के सोनीपत में रहे थे। पिछले करीब छह माह से वह शामली के अपने गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। वह जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वार्ड तीन से संभावित प्रत्याशी के पोस्टर भी लगा दिए थे।
 

15 of 22
मौके पर पड़ा खोखा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिम में आई कॉल पर हुई बहस, बाहर निकलते ही मार दी गोली
बुधवार की शाम को अंकित अपनी स्कार्पियो से गांव से नाला पटरी आर्यपुरी स्थित जिम गए थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिम में अंकित को किसी ने फोन किया था। कॉल करने वाले से अंकित की तीखी बहस हुई थी।

 

16 of 22
शामली में शव रखकर जाम के दौरान लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद वह जिम से बाहर आकर अपनी गाड़ी में बैठ गए थे। इसी बीच चारों हमलावर आए और गाड़ी का गेट खोलकर अंकित पर पिस्टलों से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पांच गोलियां अंकित के शरीर में लगीं। कुछ गाड़ी के शीशे पर लगी हैं। 

17 of 22
यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद जिम में जानकारी लेते एसपी व एएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
20 से ज्यादा राउंड फायरिंग करके हमलावर बाइक से भाग गए। घायल अंकित अपनी गाड़ी से नीचे गिर गए। उनके परिचित उन्हें सीएचसी शामली ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

18 of 22
जाम के दौरान पहुंचे एमएलसी वीरेंद्र और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के कुछ लोग मांग रहे रंगदारी, अंकित ने वीडियो की थी वायरल
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अंकित का एक महीने पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उन्होने आरोप लगाया था कि हरियाणा के कुछ लोग मुझसे रंगदारी मांग रहे हैं, लेकिन मैं दूंगा नहीं। मैं ईमानदारी से काम करता रहूंगा। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
 

19 of 22
जाम लगा रहे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता सेना से रिटायर्ड, पत्नी हैं शिक्षिका
ग्रामीणों ने बताया कि अंकित बालियान से बड़ी दो बहनें हैं और एक छोटा भाई है। दोनों बहनों और अंकित की शादी हो चुकी है। अंकित की पत्नी खजूरीखास में शिक्षिका हैं। अंकित के पिता सत्यवीर सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में गांव में खेती करते हैं।

 

20 of 22
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिक्षिका से किया था प्रेम विवाह
कपिल ने बताया कि अंकित ने करीब चार साल पहले दिल्ली के खजूरी खास निवासी शिक्षिका ज्योति से प्रेम विवाह किया था। इसी कारण वह खजूरी खास में पत्नी के साथ भी रहते थे।

 

21 of 22
अंकित की मौत पर बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित का शव गोद में रखकर मां बोली हत्यारोपियों का एनकाउंटर किया जाए
पुलिस जब अंकित के शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जा रही थी तभी परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। इन्होंने पुलिस से शव छीन लिया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने वीवी इंटर कॉलेज रोड पर वर्मा मार्किट के बाहर सड़क पर शव रखकर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन

22 of 22
अंकित बालियान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
अंकित की मां बेटे का सिर अपने गोद में लेकर बैठ गईं। उन्होंने मांग की कि हत्यारोपियों का एनकाउंटर किया जाए। एसपी एनपी सिंह व एएसपी सुमित शुक्ला ने पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों को समझाया। देर रात करीब 12 बजे परिजनों और ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें