फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशांत को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, शहादत पर बोले अफसर, ले लिया पाकिस्तान से बदला

Mon, 25 Jan 2021 06:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
शहीद निशांत की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में अंतिम विदाई के दौरान शिवपुरी श्मशान घाट पर मौजूद सैन्य अफसरों ने ताबूत पर लिपटा तिरंगा उतारने के बाद निशांत शर्मा के पिता जोगेंद्र शर्मा को सौंपा। सैन्य अफसरों ने कहा कि आपके बेटे ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। इस बलिदान का बदला सेना ने ले लिया है। देश के दुश्मन को आगे भी नहीं बख्शा जाएगा। आपका एक और बेटा अभी देश सेवा में समर्पित है। 
विज्ञापन

2 of 5
शहीद के पिता से बात करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
अंत्येष्टि से पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी कर्नल मोहर सिंह, सेवानिवृत्त कर्नल मधुर गोयल, रिमाउंट डिपो के कमांडेंट कर्नल मंगल सिंह के अलावा राष्ट्रीय रायफल यूनिट के सैन्य अफसरों ने एक-एक कर पूरे प्रोटोकाल के साथ नायक निशांत शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पाक की कायराना हरकतों का करारा जवाब दिया जा रहा है। जिस देश में निशांत जैसे जवानों के परिवार हों, उस मुल्क की सुरक्षा पर कोई आंच नहीं आएगी।
विज्ञापन

3 of 5
सहारनपुर पहुंचा निशांत का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
देश को समर्पित परिवार को भी किया सलाम
अंतिम विदाई के दौरान सैन्य अधिकारियों और रिमाउंट डिपो से आए जवानों की टुकड़ी ने निशांत के साथ ही उनके परिवार को भी देश की सेवा के प्रति समर्पण के लिए सलाम किया।

4 of 5
निशांत का फाइल फोटो और पत्नी का रो-रोकर बुला हालय़ - फोटो : अमर उजाला
हमारे कंधे बहुत मजबूत हैं, बस संयम बनाए रखिए
शारदानगर में आवास से अंत्येष्टि स्थल की ओर जाते समय जब सैन्य जवान शहीद निशांत के ताबूत को सैन्य वाहन में रखने लगे तो कुछ और युवा आगे आकर कंधा देने लगे। इस पर जवानों ने कहा कि हमारे कंधे बहुत मजबूत हैं, आप चिंता न कीजिए। बस संयम बनाए रखिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धांजलि देती भतीजी। - फोटो : अमर उजाला
बच्ची भी पहुंची श्रद्धांजलि देने
शहीद को श्रृद्धांजलि के समय जब भाई शुभम के साथ परिवार की एक बच्ची फूल चढ़ाने पहुंची तो उसकी मासूमियत और हालात को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। निशांत के भाई ऋषभ और शुभम बच्ची के साथ रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें