फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश पर कुर्बान: शहादत की खबर से सदमे में पत्नी, ढाई साल पहले हुई थी शादी, देखिए तस्वीरें

Mon, 25 Jan 2021 02:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
निशांत का फाइल फोटो और पत्नी का रो-रोकर बुला हाल। - फोटो : अमर उजाला
निशांत के शहीद होने की सूचना पर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। निशांत की पत्नी सोनम शर्मा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पति की मौत के सदमे से सोनम इतनी आहत हुईं कि उन्होंने अपना हाथ भी घायल कर लिया। बाद में सोनम को कमरे से निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उधर, निशांत की मां ममता को भी महिलाएं संभालतीं रहीं। कुछ महिलाओं ने बताया कि करीब ढाई साल पहले निशांत की शादी हुई थी। उन्हें अभी कोई बच्चा नहीं था। निशांत के भाई शुभम ने फोन पर कहा कि उसका भाई बहुत जांबाज था। उसकी तैनाती जोखिम वाले क्षेत्रों में ही होती रही।
विज्ञापन

2 of 5
गमजदा परिजन - फोटो : amar ujala
चादर लपेटे गुमसुम बैठे रहे पिता
घर में मचे कोहराम के बीच पिता जोगेंद्र शर्मा कुर्सी पर चादर लपेटे गुमसुम बैठे रहे। वह इतना ही बोले कि दो सपूत सेना की सेवा में लगाए थे। अब एक ही बचा है। निशांत के बड़े भाई ऋषभ और अन्य आने वाले लोग परिवार के लोगों को ढांढस बंधाते रहे। शहर के ही निवासी कर्नल मधुर गोयल ने भी शोक जताया और कहा कि परिवार के जांबाज सपूत ने खुद को देश के लिए न्यौछावर किया है।
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धांजलि देने पहुंचे सांसद राघव लखनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद सहित अन्य लोग पहुंचे
पूर्व सांसद राघव लखनपाल, पार्षद रमन के अलावा आसपास से लोग निशांत के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। कई गांवों से भी लोग शोक संवेदना व्यक्त करने आए। 

4 of 5
निशांत के शहीद होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। - फोटो : martyr nishant sharma
जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में सीमा पार से की गई फायरिंग में सहारनपुर के सपूत नायक निशांत शर्मा शहीद हो गए। 18 जनवरी को निशांत शर्मा को ऊधमपुर स्थित कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह निशांत ने अंतिम सांस ली। 

शहर के मोहल्ला न्यू शारदानगर की गली नंबर 41 में रहने वाले 34 वर्षीय निशांत शर्मा 61 राष्ट्रीय रायफल जाट रेजिमेंट में तैनात थे। इन दिनों उनकी तैनाती राजौरी सेक्टर में थी। निशांत के पिता जोगेंद्र शर्मा चीनी मिल से सेवानिवृत्त कर्मी हैं। वहीं छोटा भाई शुभम भी सैनिक है और मेरठ में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निशांत शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
वहीं निशांत शर्मा की शहादत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और शहीद निशांत शर्मा के नाम पर सड़क का नामकरण करने की भी घोषणा की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें