फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट: ‘जिंदगी से बहुत परेशान हो गया हूं’ पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगा ली फांसी, देखें तस्वीरें

Fri, 17 Sep 2021 04:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
पति-पत्नी व सुसाइड नोट का फोटो। - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव धर्मपुर सरावगी में घरेलू कलह के चलते युवक ने जहर देकर पत्नी की हत्या कर दी और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

महज डेढ़ साल पहले शादी हुई और 11 दिन पहले ही घर में बेटे का जन्म हुआ। इससे दलीप के घर में खुशी छायी हुई थी, लेकिन पत्नी से चल रही अनबन के कारण वह परेशान रह रहा था। यही वजह रही कि दलीप ने पहले तो पत्नी प्रतिभा को जहर देकर मार दिया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

गांव धर्मपुर सरावगी में पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले दलीप ने सुसाइट नोट में वह सब कुछ लिखा है, जिस वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। सुसाइड नोट में उसने लिखा, जिंदगी से बहुत परेशान हो गया हूं। जब मेरी शादी हुई थी सभी बहुत खुश थे, लेकिन मैं नहीं। पता नहीं था कि जिससे शादी कर रहा हूं, वह हमारे घर को बर्बाद कर देगी। रात (प्रतिभा) ने पवित्र रिश्ते को लेकर बेहद शर्मनाक आरोप लगाया। उसके सास ससुर ने भी इसी प्रकार के आरोप लगाए हैं। दोस्तों पता नहीं एक-एक दिन कैसे काट रहा था। प्रतिभा की वजह से मैं बहुत परेशान हो गया हूं। इसी के चलते प्रतिभा को खत्म कर रहा हूं और अपने आपको भी।
विज्ञापन

2 of 5
सुसाइड नोट। - फोटो : amar ujala
आगे लिखा मां, मामा के यहां गई हुई है। मैं अपने होशोहवास में प्रतिभा को और अपने को खत्म कर रहा हूं। मेरे बच्चे का नाम यश है और ये बच्चा मेरी मां को दिया जाए और हां मेरी मां और दोनों बहनों के आने तक मेरा अंतिम संस्कार न किया जाए। बता दें कि जिन पवित्र रिश्तों का जिक्र दलीप ने सुसाइड नोट में किया है। लोकलाज के चलते उस रिश्ते का खुलासा नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन

3 of 5
दंपती का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
दलीप ने आत्महत्या करने से पूर्व सुसाइड नोट को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगा दिया था। सुसाइड नोट में सबसे नीचे अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड भी लिखा था। बताया गया है कि दलीप बेहद खुशमिजाज था। जो पिता की मौत के बाद मां और पत्नी के साथ रहता था। उसकी दोनों बहनों की पहले ही शादी हो चुकी है। 

पहले दोनों के आत्महत्या की मिली थी सूचना 
सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पहले तो पुलिस को यही सूचना मिली थी कि महिला ने जहर खा लिया है और उसके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर छानबीन में दलीप की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें पत्नी को मारकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।

4 of 5
महिला की हत्या। - फोटो : amar ujala
बेटे के पैदा होने पर छुट्टी लेकर आया था दलीप 
दलीप उत्तराखंड की एक कंपनी में बतौर सुरक्षा गार्ड नौकरी करता था। परिवार में बेटे का जन्म होने पर ही वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
दलीप कुमार (26) ने पहले तो पत्नी प्रतिभा (22) को जहर दे दिया। इसके बाद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से बच्चे के रोने की आवाज आने पर ग्रामीणों ने खिड़की से झांक कर देखा तो दलीप फांसी पर लटका हुआ था और बेड पर प्रतिभा का शव पड़ा था। सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि प्रतिभा की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा। डेढ़ वर्ष पूर्व दलीप की शादी थाना कुतुबशेर के बेतिया गांव निवासी मौसम की बेटी प्रतिभा के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उनके बीच अनबन रहने लगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें