फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल पति का कबूलनामा: बदचलन हो गई थी पत्नी... मार दिया, लाश के किए थे चार टुकड़े; खाैफनाक है वारदात

Sat, 29 Jun 2024 12:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद में सात माह पहले प्रेम विवाह के बाद शाैहर ने बीवी की गला काट कर हत्या कर दी और टुकड़ों में शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने आरोपी शाैहर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है। चाहत के परिजनों को अभी कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी पति अरबाज - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद के शहर कोतवाली के मोहल्ला न्याजूपुरा में चाहत हत्याकांड में पुलिस महत्वपूर्ण सवालों का जवाब नहीं ढूंढ सकी है।

चाहत कौन थी और उसका परिवार कहां रहता है। मौलाना की जानकारी भी पुलिस नहीं जुटा सकी है। उधर, आरोपी युवक के परिजन भी घर पर ताला लगाकर कहीं चले गए हैं। आरोपी के घर व डेयरी पर भी ताला लगा है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने चाहत का शव उसके ससुराल वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
चाहत की शादी सात माह पहले ही हुई थी। शादी की इस अल्प अवधि में ही उसके पति ने उसकी हत्या कर दी। चाहत की हत्या के बाद से क्षेत्र के लोग चुप हैं, लेकिन घटना से सभी स्तब्ध हैं। लोगों में घटना को लेकर चर्चा तो है, लेकिन कोई घटना के बारे में बोल नहीं रहा है।

इसके बाद भी क्षेत्र की महिलाओं ने केवल इतना बताया कि चाहत कम आयु की थी। सुंदर थी। वह पंजाबी कल्चर के कपड़े पहनने की शौकीन थी। प्रेम प्रसंग में शादी करने वाली चाहत हिंदू थी या मुस्लिम, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
अरबाज के पिता को सौंपा शव
शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि चाहत के परिजनों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। चूंकि उसने अरबाज से शादी की थी, इसी के चलते पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अरबाज के पिता को सौंप दिया।

घरों पर लटके ताले 
अरबाज जिस मकान में किराए पर रह रहा था, उसने उसे सात माह पहले शादी के बाद ही किराए पर लिया था। अरबाज के पकड़े जाने के बाद इस मकान के अलावा उसके माता-पिता के घर पर भी ताले लगे हैं। उसके माता-पिता कहीं चले गए हैं।

यह भी पढ़ें: चैंपियनशिप 2024:  भाला फेंक में अन्नू रानी का जलवा, जीता Gold; 57.70 मीटर दूरी तय की

4 of 6
कमरा जहां की गई हत्या - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला 
मोहल्ला न्याजूपुरा निवासी अरबाज ने उत्तराखंड के कोटद्वार की निवासी चाहत के साथ सात माह पहले शादी की थी। वह उसे अपने परिजनों से अलग किराये के कमरे में लेकर रहता था। परिवार का पालन पोषण करने के लिए अपने माता-पिता के घर से चंद कदमों की दूरी पर उसने दूध की डेयरी खोली थी। दोनों ने प्रेम प्रसंग में शादी थी।

अरबाज ने एक सप्ताह पहले अपने साथी शाहरुख की मदद से अपनी पत्नी चाहत की गर्दन व हाथ के पंजे काटकर हत्या कर शव को बोरे में भर काली नदी में फेंक दिया था। बुधवार की रात दोनों आरोपी युवक बोरे को काली नदी के पानी में बहाने के लिए गए थे, तब अरबाज को पकड़ लिया गया था। शाहरुख फरार हो गया था। पुलिस ने शव को बारे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी पति अरबाज - फोटो : अमर उजाला
ताबीज वाले मौलाना व परिजनों को तलाश नहीं पाई पुलिस
कोतवाली पुलिस का कहना था कि अरबाज व चाहत की पहली मुलाकात एक ताबीज बनाने वाले मौलाना के यहां हुई थी। यह पता चलने के बाद भी अभी तक पुलिस न्याजूपुरा निवासी मौलाना को अभी तक तलाश नहीं कर पाई है। न ही चाहत के परिजनों के बारे में जानकारी जुटा सकी है।
 
आता था एक परिवार 
न्याजूपुरा के लोग दबी जुबान में बताते हैं कि अरबाज व उसकी पत्नी में कभी-कभी झगड़ा भी होता था। तब कुछ लोग उनके यहां समझाने के लिए आते थे। यह कौन थे, किसी को नहीं पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति - फोटो : अमर उजाला
चाहत के परिजनों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस जानकारी जुटा रही है। फरार शाहरुख की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है। अभी वह मिला नहीं है।- सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें