फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर-भाभी की मौत: शवों को बाहर निकालते ही कार में लगी आग, लोग बोले- ऐसा धमाका हुआ जैसे बम फट गया हो

Tue, 19 May 2026 08:28 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: शामली निवासी नाजिम, उसकी भाभी रजिया और मौसी नाजो कार में सवार होकर मेरठ जा रहे थे। पानीपत-खटीमा हाईवे पर चरथावल कट के पास खड़े ट्रक में कार घुस गई। मौके पर ही नाजिम और रजिया की मौत हो गई। 
विज्ञापन
1 of 6
नाजिम की फाइल फोटो और जलती कार। - फोटो : अमर उजाला
पानीपत-खटीमा हाईवे पर चरथावल कट के पास खड़े ट्रक में अनियंत्रित स्विफ्ट कार पीछे से टकरा गई। हादसे में शामली के जलालाबाद चेयरमैन जहीर मलिक के चचेरे भाई कार चालक नाजिम (32) व उसकी भाभी रजिया (32) की मौत हो गई, जबकि मौसी नाजो घायल हो गईं। तीनों को बाहर निकालते ही कार में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने पहुंच कर आग को बुझाया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने हादसे की जानकारी ली।
 
विज्ञापन

2 of 6
जली कार और मौके पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद निवासी नाजिम परिवार की दो महिलाओं के साथ चरथावल होते हुए मेरठ जाने के लिए घर से चला था। दूधेड़ पुलिस चौकी से आगे पुल के नीचे से होते ही आखिरी हिस्से के पास पहुंचा तो वहां पर पीनना बाईपास की तरफ पहले ही एक खराब ट्रक खड़ा था। कार अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे के दौरान जोर का धमाका हुआ।
 
विज्ञापन

3 of 6
जलकर कार का ये हाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला
आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूर व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि धमाके की आवाज से ऐसा लगा जैसे कहीं बम फट गया हो। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर तीनों को किसी तरह बाहर निकाला। उस समय तक कार चालक नाजिम व उसकी भाभी रजिया की मौत हो चुकी थी। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी।
 

4 of 6
शामली के जलालाबाद में मृतकों के घर पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
राहगीरों की सूचना के बाद दमकल विभाग टीम ने पहुंच कर आग को बुझाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी पाकर जलालाबाद चेयरमैन जहीर मलिक व अन्य परिजन जिला अस्पताल पर पहुंचे और बिना किसी कानूनी कार्रवाई कराएं दोनों शव ले गए। एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी अमृत जैन, एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा, एफएसओ अनुराग कुमार भी पहुंचे।
 
विज्ञापन

5 of 6
मृतकों के घर पर एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
इस तरह परिजनों तक पहुंची पुलिस
शहर कोतवाली पुलिस को कार के पास मृतक चालक का मोबाइल मिला। इसी दौरान मोबाइल पर किसी परिचित ने कॉल की। पुलिस ने कॉल को सुनकर हादसे की जानकारी दी। इसके बाद तीनों के नामों का पता चला। उधर, हादसे के बाद चालक फरार हो गया, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नाजिम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
ऐसे निकाला तीनों को बाहर
प्रत्यक्षदर्शी मोनिश ने बताया कि वह और मजदूर खेत में काम कर रहे थे। धमाके की आवाज सुनकर वह सभी मौके पर पहुंचे थे। कार ट्रक में फंसने के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार में सवार दो महिला व चालक फंस गए थे। खिड़की तोड़ कर किसी तरह तीनों को बाहर निकाला गया। चालक व एक महिला की मौत हो चुकी थी। घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया था।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: इनामी समेत मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, 1.10 करोड़ के 20 आरआरयू बरामद

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें