फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशांक गुप्ता हत्याकांड: लंबी है विवादों की फेहरिस्त, सामने आया बिल्डर और दूध डेयरी संचालक का नाम, पुलिस भी उलझी

Sat, 15 Jan 2022 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 9
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के स्पोर्ट्स कारोबारी कुशांक गुप्ता के विवादों की लिस्ट इतनी लंबी है कि हत्याकांड की तफ्तीश उलझ गई। पुलिस एक मामले की जांच पूरी करती है तो दूसरे झगड़े की परतें खुल जाती हैं। जिस कारण हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही। कारोबारी कुशांक के पिता अशोक गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे के कई लोगों से झगड़े चल रहे थे। उन्होंने एक के बाद एक कई लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि शहर के एक बिल्डर से भी बेटे का विवाद हुआ था। बिल्डर ने शहर में एक सोसाइटी बनाई है। उनका दावा है कि गलत तरीके से बनाई इस सोसाइटी के बारे में कुशांक ने फेसबुक पर पोस्ट किया था। जिसका बिल्डर और उनके लोगों को काफी बुरा लगा था। बिल्डर ने कुछ लोगों के जरिये कुशांक को धमकियां भी दिलाई थीं। इसके अलावा कुशांक गुप्ता का दूध डेयरी संचालक से भी विवाद हुआ था। तब कुशांक के साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन

2 of 9
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में भी पुलिस के पास शिकायत पहुंची थी। पिता ने पुलिस को आगे ये भी बताया कि जिस अपार्टमेंट में हमारा परिवार रहता है। यहां रहने वाले भी एक व्यक्ति से कुशांक का झगड़ा हुआ था। जिसमें पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की थी। कुशांक का विवाद सैलून संचालक से भी दुकान खाली कराने को लेकर हुआ था। इस विवाद में सैलून संचालक की ओर से भाजपा नेता आ गए थे। इस मामले में भी मारपीट हुई थी और मामला थाने तक पहुंचा था। बिजनौर निवासी युवक से भी दुकान खाली कराने को लेकर विवाद हुआ था। 

 
विज्ञापन

3 of 9
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
इन विवादों में हत्याकांड की तफ्तीश उलझ गई है। पुलिस एक मामले की जांच पूरी करती है तो दूसरा विवाद सामने आ जाता है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है। हत्याकांड का सच सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

4 of 9
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में सामने आया है कि कुशांक के अपने विवाद तो थे ही दूसरे के मामलों में भी वह सामने आ जाते थे। कुशांक के कर्मचारी शिवम का भाई को दो माह पहले रामगंगा नदी में कुछ लोगों ने डूबते हुए देखने का दावा किया था, लेकिन कुशांक ने इस मामले में पुलिस अफसरों को प्रार्थना पत्र देकर दावा था कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

5 of 9
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
उसने अपने पास कुछ फुटेज भी होने का दावा किया था। हालांकि अभी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। सिविल लाइंस के हरथला गंगा मंदिर निवासी शिवम कुशांक की दुकान में काम करता है। पांच नवंबर से शिवम का भाई लापता था। उस वक्त तीन युवकों ने शिवम के घर आकर बताया था कि उन्होंने चंद्र किरण (शिवम का भाई) को नदी में छलांग लगाते हुए देखा था।
विज्ञापन

6 of 9
वारदात के बाद भागता हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद से पुलिस और पीएसी के गोताखोरों ने उसकी तलाश की थी, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश बंद कर दी थी, हालांकि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

7 of 9
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
कुशांक पिछले दिनों इस संबंध में एसएसपी कार्यालय पहुंचा था। इसके अलावा सिविल लाइंस थाने में भी उन्होंने एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उसके पास कुछ फुटेज हैं। जिसके जरिये उन्होंने शिवम के भाई के साथ अनहोनी की आशंका जताकर मामले की जांच कराने की मांग की थी। कुशांक इस मामले में खुद पैरवी कर रहे थे।

8 of 9
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
कारोबारी के मोबाइल की भी डिटेल खंगाल रही पुलिस
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद अब कारोबारी के मोबाइल की डिटेल खंगाल रही है। पुलिस इस तह में भी जाने की कोशिश कर रही है कि उन्हें किन किन लोगों ने कॉल की और इस संबंध में बातचीत की थी। ताकी इस हत्याकांड से जुड़ा कोई क्लू पुलिस को मिल जाए।
विज्ञापन

9 of 9
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
जांच के दायरे में करीबी लोग भी
स्पोर्ट्स कारोबारी की तफ्तीश में जुटी पुलिस नामजद आरोपियों के अलावा करीबियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस हर एक पहलू तक तह तक जाने में जुटी है। पुलिस की जांच टीमें चार सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों फुटेज खंगाल चुकी है। शूटर के कांठ रोड तक जाने तक की फुटेज पुलिस को मिल चुकी है। इसके बाद आगे कैमरे न होने के कारण सफलता नहीं मिल पा रही है। जांच के दायरे में कुशांक के करीबी लोग भी हैं। पुलिस को संदेह है कि इस हत्याकांड में किसी करीबी का हाथ भी हो सकता है। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि सुपारी देकर हत्या कराई हो। इस लिए सभी संदेह के घेरे में आए लोगों की जांच कराना भी जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें