फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशांक गुप्ता हत्याकांड: हंसी-मजाक में बनाया था अपनी मौत का टिकटॉक वीडियो, परिजनों की आंखों में बार-बार ला रहा आंसू

Fri, 14 Jan 2022 11:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 8
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कारोबारी कुशांक गुप्ता सोशल वर्क के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते थे। उनकी फेसबुक आईडी पर तमाम ऐसे वीडियो हैं। जिसमें वह जरूरतमंद लोगों की मदद करने के साथ ही जानवरों की सेवा भी करते नजर आ रहे हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर उनका सबसे ज्यादा वो टिकटॉक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने हंसी मजाक में अपनी मौत का वीडियो बना लिया था। कुशांक ने उस वक्त ऐसा कतई नहीं सोचा होगा कि उनका ये वीडियो एक दिन सच साबित हो जाएगा। वीडियो में उन्होंने अपने माथे पर पट्टी बांध रखी है। इसके अलावा उनके कपड़े और फर्श पर खून के छींटे भी दिख रहे हैं। करीब एक साल पहले कुशांक ने टिकटॉक वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट किया था। जिसके बैक ग्राउंड में जिंदगी बेवफा है ये माना मगर.... संगीत सुनाई देता है। इस वीडियो पर 37 लाइक और सात कमेंट्स आए हैं। इसके अलावा भी कई और वीडियो उन्होंने शेयर किए थे।
 
विज्ञापन

2 of 8
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
वेब सीरीज में भी नजर आए थे कुशांक
क्रिकेट पर बनी वेब सीरीज की शूटिंग सोनकपुर स्टेडियम के अलावा मुरादाबाद के अन्य स्थानों पर भी हुई थी। अभिनेता शहबाज खान समेत अन्य कलाकार हैं। सीरीज लड़की और लड़कों के एक साथ मैच खेलने को लेकर बनी है। 
विज्ञापन

3 of 8
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
मुंबई से आए कलाकार सिद्धबली स्पोर्ट्स की दुकान में भी खरीदारी करने पहुंचे थे, जिसे वेब सीरीज में दिखाया गया है। इसके अलावा कुशांक भी वेब सीरीज का हिस्सा बने हैं।

4 of 8
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
कुशांक के वीडियो वायरल करने पर एक घंटे में निलंबित हो गए थे चौकी इंचार्ज
कुशांक की दुकान में सीसीटीवी कैमरे पहले से लगे हुए थे। करीब एक साल पहले दुकान के पास एक महिला से चेन छीन ली गई थी। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, चौकी इंचार्ज ने गंभीरता नहीं दिखाई थी।
विज्ञापन

5 of 8
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कुशांक ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल कर दिया था। तत्कालीन एसएसपी ने सीधे चौकी इंचार्ज से घटना के बारे में पूछ लिया था। तब चौकी इंचार्ज ने एसएसपी को ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार कर दिया था। चौकी इंचार्ज को एसएसपी ने तुरंत ही निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

6 of 8
वारदात के बाद भागता हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राम गंगा विहार में बुधवार रात स्पोर्ट्स सामान व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय व्यापारी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। पॉश कालोनी रामगंगा विहार में स्पोर्ट्स कारोबारी कुशांक गुप्ता की बायीं कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी गई थी। बुलेट भेजे को चीरते हुए माथे से बाहर निकल गई थी, जिससे सिर की तीन हड्डियां भी टूट गईं थीं। 
 
विज्ञापन

7 of 8
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अरन्या सिग्नेचर अपार्टमेंट निवासी अशोक गुप्ता के बेटे कुशांक गुप्ता (30) की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
 
विज्ञापन

8 of 8
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
घटना के समय वह रामगंगा विहार स्थित अपनी सिद्धबली स्पोर्ट्स एवं गिफ्ट की दुकान के बाहर कुत्ते को गोद में लेकर टहल रहे थे। जबकि उनका कर्मचारी शिवम दुकान बंद कर रहा था। देर रात कॉसमॉस अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। गुरुवार तड़के पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान डिजिटल फोटो व वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम से पता चला कि कुशांक को बायीं कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी गई थी। बुलेट भेजे को चीरते हुए बाहर निकल गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें