फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Death News: साथी... संबंधी और सियासत... ऐसे समझें कितना गहरा था अमरोहा और मुलायम का रिश्ता

Mon, 10 Oct 2022 11:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
1 of 8
मुलायम सिंह यादव का अमरोहा से रहा खास रिश्ता - फोटो : अमर उजाला
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गजरौला से बड़ा खास रिश्ता रहा है। वह सबसे पहले दिसंबर में 1988 गजरौला में पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे रमाशंकर कौशिक की बेटी अमिता कौशिक की शादी में शामिल होने आए। संभल लोकसभा से चुनाव लड़ते समय भी उनका गजरौला में लगातार आना जाना लगा रहा। रमाशंकर कौशिक का 29 नवंबर 2008 को निधन हो जाने पर चार दिन बाद परिवार को सांत्वना देने। बछरायूं का संयुक्त चिकित्सालय भी मुलायम सिंह की देन है। जबकि गजरौला का इंडस्ट्री एरिया उन्होंने ही घोषित किया था। अब उनके निधन से औद्योगिक नगरी में भी खासा गम है।
 
विज्ञापन

2 of 8
mulayam singh yadav passed away - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह जैसे ही मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर मिली तो अमरोहा वासियों में भी शोक की लहर दौड़ गई। कारण उनका गजरौला से बड़ा लगाव रहा था।
विज्ञापन

3 of 8
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अवंतिका नगर मोहल्ला निवासी राहुल कौशिक के पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री रमाशंकर कौशिक सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे।

4 of 8
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
राहुल कौशिक और विपिन कौशिक का कहना है कि उनकी मुलायम सिंह यादव से नजदीकी का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि रमाशंकर कौशिक ने चार दिसंबर 1988 को अपनी बड़ी बेटी अमिता कौशिक की शादी की तो आशीर्वाद देने मुलायम सिंह यादव खुद आए।
विज्ञापन

5 of 8
mulayam singh yadav - फोटो : Social Media
इसके अलावा वह संभल लोक सभा सीट से जब भी चुनाव लड़े, दिल्ली जाते समय काफी देर तक रमाशंकर कौशिक के आवास पर बैठ कर मंत्रणा बनाते थे। 29 नवंबर 2008 में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमाशंकर कौशिक का निधन हुआ।
विज्ञापन

6 of 8
mulayam singh yadav - फोटो : Social Media
चार दिन बाद परिवार को सांत्वना देने मुलायम सिंह गजरौला में आए। उनके निधन से गजरौला औद्योगिक नगरी में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं बछरायूं का संयुक्त चिकित्सालय भी मुलायम सिंह की देन है।
विज्ञापन

7 of 8
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
वह वर्ष 2005 में बछरायूं आए थे। इस दौरान वह सूबे के मुख्यमंत्री थे। तभी उन्होंने क्षेत्र के लोगों की सहूलियत को देखते हुए संयुक्त चिकित्सालय की घोषण की थी। मुलायम सिंह यादव बछरायूं में सूफी आबिद अली के बेहद करीबी रहे हैं। मुलायम सिंह यादव ने गजरौला के रहने वाले रमा शंकर कौशित के निवेदन पर गजरौला को इंडस्ट्री एरिया घोषित किया था।
विज्ञापन

8 of 8
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा वह कई बार गंगेश्वरी और उझारी आए थे। वर्तमान में कांठ विधायक कमाल अख्तर से उनका गहरा नाता रहा है। एक कार्यक्रम में शामिल होने अमरोहा पहुंचे मुलायम सिंह ने कमाल अख्तर के लिए बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा कि किसी को मुलायम सिंह का चेहरा देखना हो तो वह कमाल अख्तर की सूरत देख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें