फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बरात में मचा बवाल, शाहरुख-सलमान पर लाठी डंडों से हमला, एक नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 07 Oct 2022 09:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 5
बरातियों को पीटते शरारती तत्व - फोटो : अमर उजाला
मुगलपुरा थानाक्षेत्र में बरात चढ़त के दौरान कुछ लोगों ने दूल्हे के पिता के साथ अभद्रता की। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद दूल्हे के पिता, भाई और बहनोई के साथ मारपीट की। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने एक नामजद और तीस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बरातियों को पीटते शरारती तत्व - फोटो : अमर उजाला
मुगलपुरा के वारसी नगर गली नंबर चार निवासी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि चार अक्तूबर की रात पौने ग्यारह बजे उसके बेटे समीर की बरात एस कुमार चौराहे पर जा रही थी। बरात चढ़त होते हुए आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान वहां कुछ लोग आ गए। उन्होंने दूल्हे के पिता व अन्य बरातियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। मोहम्मद शाहिद ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अपने साथी बुला लिए।
विज्ञापन

3 of 5
बरातियों को पीटते शरारती तत्व - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने उनके साथ मारपीट की। मोहम्मद शाहिद का कहना है कि उनके बेटे शाहरुख, दामाद सलमान और दानिश ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने लाठी डंडे से उन पर हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। जिससे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। 

4 of 5
बरातियों को पीटते शरारती तत्व - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मद शाहिद ने बताया कि वह बरात और विदाई में व्यस्त थे। जिस कारण रिपोर्ट दर्ज कराने थाने नहीं पहुंचे थे। शादी से खाली होने के बाद अब रिपोर्ट दर्ज कराने थाने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बरातियों को पीटते शरारती तत्व - फोटो : अमर उजाला
मुगलपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमान निवासी मछली बाजार और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें