मुरादाबाद में दुर्गा पूजा
- फोटो : अमर उजाला
विदाई यात्रा लोकोशेड पुल होते हुए महाराणा प्रताप चौक, स्टेशन रोड, इंपीरियल तिराहा, बुध बाजार चौक, टाउनहॉल, जीएमडी रोड, ताड़ीखाना होते हुए पारकर इंटर कॉलेज पहुंची। यहां से कांठ रोड होते हुए रामगंगा नदी के तट पर यात्रा पहुंची। यहां पर भावपूर्ण तरीके से मैया को विदाई दी। इस दौरान असीम कुमार मित्रा, श्यामल राय, प्रसनजीत घटक, बाबुल देवनाथ, हिमांशु मुखर्जी आदि मौजूद रहे।