फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में पथ संचलन की तस्वीरें: अनुशासन के संदेश के साथ निकले स्वयंसेवक, राष्ट्र को मजबूत करने का संकल्प

Mon, 14 Oct 2024 11:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 8
मुरादाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्थापना दिवस पर विजयदशमी उत्सव को शौर्य के प्रतीक के रूप में मनाया। महानगर में रविवार को 16 स्थानों पर पथ संचलन किया गया। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर राष्ट्र को मजबूत करने के लिए समाज में एकजुटता का संदेश दिया।

विज्ञापन

2 of 8
मुरादाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन - फोटो : अमर उजाला

स्वयंसेवकों ने विजयदशमी पर पीतल नगरी, गोविंद नगर, कटघर, कृष्ण नगर, हनुमान नगर, अर्जुन नगर,  दीनदयाल नगर, रामगंगा विहार नगर, हिमगिरी नगर, कांशीराम नगर, बुद्धि विहार नगर, प्रकाश नगर, केजीके नगर, नया मुरादाबाद, महादेव नगर एवं शिवाजी नगर में पथ संचलन और शस्त्र पूजन किया।

विज्ञापन

3 of 8
मुरादाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन - फोटो : अमर उजाला
वक्ताओं ने कहा कि नवरात्र नारी पूजा व शक्ति का प्रकटीकरण का दिवस है। पांडवों ने नवरात्र की समाप्ति पर ही पुनः शस्त्र धारण किए थे, क्योंकि दुनिया में शक्तिशाली की बात सब सुनते हैं। कमजोर की बात कोई नहीं सुनता। उन्होंने कहा कि यज्ञ, गाय, सज्जन शक्ति, मंदिर की रक्षा के लिए राम के रूप में युवा शक्ति की जरूरत थी। इसलिए विश्वामित्र द्वारा दशरथ से राम की मांग की गई। 

4 of 8
मुरादाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन - फोटो : अमर उजाला

वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वह अपनी संस्कृति पर गर्व करें और प्रत्येक घर में अपनी संस्कृति को पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा कि मोहन भागवत का बयान शास्त्र सम्मत है। इसमें कुछ गलत नहीं है। सतयुग में ज्ञान शक्ति, त्रेतायुग में मंत्र शक्ति तथा द्वापर में युद्ध शक्ति प्रमुख बल था, लेकिन कलियुग में संगठन की शक्ति ही प्रधान है।

विज्ञापन

5 of 8
मुरादाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में प्रांत व्यवस्था प्रमुख अजय गोयल सुगंध, विभाग प्रचारक बृजमोहन, विभाग संघचालक सुरेन्द्र पाल सिंह, विभाग प्रचार प्रमुख पवन कुमार जैन, महानगर संघचालक डॉ. विनीत गुप्ता, विपिन चौधरी, रोहित कुमार, ओमप्रकाश शास्त्री, देवेश   सिंह, अनिल कुमार, डाॅ. काव्य सौरभ जैमिनी, संदीप सिंघल, कमलकांत राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 8
मुरादाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन - फोटो : अमर उजाला

अहंकार को दूर कर जीवन को बनाएं सफल : प्रमोद 

रतनपुर कलां गांव में रविवार को रावण दहन के साथ विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। संघ कार्यकर्ता प्रमोद सिंह ने कहा कि प्रभु राम का जीवन हर किसी के लिए आदर्श है, जबकि रावण अहंकार का प्रतीक है। रावण महाज्ञानी होने के बाद भी अहंकार में आ गया और अपना और अपने परिवार का नाश कर बैठा। इसलिए लोगों को भी अपने जीवन को सफल बनाने के लिए अहंकार को दूर रखना चाहिए। इस दौरान कामेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, मो. शफी, रामपाल पासी, चंपत सिंह, राजीव सिंह, कविता चौधरी, सोनू ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन

7 of 8
मुरादाबाद में पथसंचलन - फोटो : अमर उजाला

स्वयंसेवकों पर बरसाए गए फूल

चामुंडा देवी सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। संघ के कार्यकर्ताओं ने पथ संचालन भी किया, जिन पर रास्ते भर फूल बरसाए गए। चामुंडा देवी मंदिर से शुरू हुआ पंथ संचलन राजकीय इंटर कॉलेज, पेट्रोल पंप और नया मुरादाबाद सेक्टर-5 से होते हुए वापस चामुंडा मंदिर पर आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर नया मुरादाबाद नगर कार्यवाहक प्रमोद सिंह, डीसीआरबी चेयरमैन विजय भान सिंह, राकेश सिंह, रामबाबू भटनागर, सचिन गुप्ता, जितेंद्र सिंह, सोरेन चौधरी, भीष्म चौधरी, विजयपाल सिंह, कामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

8 of 8
मुरादाबाद में पथसंचलन - फोटो : अमर उजाला

दशहरे का  महत्व बताया

अगवानपुर में किसान इंटर कॉलेज से शेरूवा धर्मपुर मार्ग पर रविवार को स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। जो किसान इंटर कॉलेज से शुरू होकर शेरूवा चौराहा गांव में होते हुए कांठ रोड से वापस किसान इंटर कॉलेज में आकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन के साथ-साथ विजयदशमी उत्सव का महत्व बताया गया। इस दौरान जयकुमार, डॉ. सुनील कुमार, संजय, सुभाष कुमार, अभिनव गुप्ता, दीपांशु, अरविंद कुमार, शंकर राजपूत, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें