डेंगू-मलेरिया वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद जिले के ग्राम मिलक गुरेर निवासी ट्रक स्वामी सज्जाद हुसैन (30) पुत्र नौशे हुसैन, मजदूर अरविंद कुमार (27) पुत्र सुरेश कुमार और वृद्धा बानो (70) पत्नी असगर हुसैन की बुखार से मौत हो गई। उधर, कांठ तहसील के गांव मानपुर निवासी वृद्ध खुर्शीद अहमद (70) पुत्र रशीद की मौत हो गई। को कई दिन से बुखार आ रहा था। वह गांव रसूलपुर चौहरा में अपनी बेटी के घर रहकर एक चिकित्सक से इलाज करा रहे थे।