फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंने जहर खा लिया है: छात्र ने दोस्त को कॉल कर कहा-मैं जिंदगी की जंग हार गया हूं...अब नहीं जी पाऊंगा

Sun, 30 Oct 2022 11:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 7
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के जीएनएम के छात्र रवि कुमार ने खेत पर जाकर जहर खा लिया। इसके बाद उसने अपने दोस्त शुभम को कॉल की और बोला कि मैं जिंदगी की जंग हार गया हूं। मैंने जहर खा लिया है। दोस्त की सूचना पर छात्र के परिजन भी खेत पर पहुंच गए। देखा कि छात्र खेत में पड़ा तड़प रहा था। परिजन उसे उठाकर टीएमयू अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जहर खाकर आत्महत्या करने वाला छात्र रवि कुमार (22) पाकबड़ा के गुरैठा गांव निवासी है। उसके पिता जीराज सिंह किसान हैं। रवि टीएमयू में जीएनएम अंतिम वर्ष का छात्र था। शुक्रवार सुबह रवि कुमार अपने दोस्त शुभम के साथ घर से निकला था। कुछ देर घूमने के बाद शुभम अपने घर चला गया। इसी दौरान रवि ने शुभम को कॉल की। उसने बताया कि वह जिंदगी की जंग हार गया। अब नहीं जी पाऊंगा। मैं खेत में पड़ा हूं। मैंने जहर खा लिया है। शुभम ने रवि के भाई अनित कुमार को कांफ्रेंस कॉल पर लेकर बात कराई। 
 
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह दौड़ते हुए खेत पर पहुंच गया। कुछ ही देर में परिजन भी आ गए। वह रवि को उठाकर टीएमयू अस्पताल ले गए, जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान रवि की मौत हो गई। पाकबड़ा थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
उसने आत्महत्या क्यों की है। इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन भी इसकी जानकारी से इनकार कर रहे हैं। अब तक कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। उसने अपने दोस्त को कॉल की थी, लेकिन जहर खाने का कारण नहीं बताया था।

 

4 of 7
फाइल फोटो - फोटो : istock
नहीं हो सके मृत्यु पूर्व बयान
पाकबड़ा। परिवार के लोगों ने रवधि को टीएमयू अस्पताल भर्ती करा दिया था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। अस्पताल में उसकी हालत खराब हो गई। उसे
आईसीयू में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर थाना प्रभारी मोहित चौधरी अपने साथ मजिस्ट्रेट को लेकर पहुंचे थे, वह होश में नहीं आ सका था। 
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
रवि वेंटिलेटर रखा गया था। शनिवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस और मजिस्ट्रेट ने मृत्यु पूर्व बयान लेने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी।  
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो
कॉलेज की छुट्टी, फिर यूनीफार्म में घर से क्यों निकला था छात्र
टीएमयू के सुरक्षा निदेशक आर पी गुप्ता ने बताया की कॉलेज बंद चल रहे हैं। वह घर वालों से कॉलेज जाने को कहकर निकाला था। उसने यूनीफार्म पहन रखी थी।
इसके बाद उसने गांव के बाहर खेत पर जाकर जहर खा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शुभम के साथ घर से निकला था मेरा भाई, उन्होंने ने ही कांफ्रेंस पर बात कराई
रवि कुमार के भाई अनित कुमार ने बताया कि मेरा भाई शुक्रवार को शुभम के साथ घर से निकला था। दोपहर बाद उन्होंने ही कांफ्रेंस पर लेकर बात कराई थी। भाई के साथ क्या हुआ। इस बारे में हम कुछ नहीं समझ पा रहे हैं। मेरे भाई को कोई दिक्कत नहीं थी। परिजनों से बात करने के बाद हम इस मामले में तहरीर देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें